Crorepati Girl: प्लेन से यात्रा कर कुत्ते के लिए शॉपिंग करती है ये लड़की, 23 साल की उम्र में बन गई करोड़पति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 23 साल की लिन्से डोनावन मॉडलिंग से कमाए पैसे को रियल एस्टेट में लगाने लगीं। इसके बाद उनको इतना फायदा होने लगा कि वह जल्द ही करोड़पति बन गईं। अब अपने शौक पर खूब पैसा करती हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि लिन्से को अभी एक सपनों के घर की तलाश है। इसके लिए वह फ्लोरिडा के पाम बीच से लॉस एंजेलिस के बीच तक हमेशा घूमती हैं। बीते दिनों उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में जानकर सभी हैरत में पड़ गए।
उन्होंने अपने कुत्ते की शॉपिंग के लिए चार हजार किलोमीटर की यात्रा की। लिन्से डोनावन रेडियो ड्राइव के जरिए लॉस एंजेलिस पहुंची और दो लाख रुपए की कुत्ते के लिए शॉपिंग की। जहां पर उन्होंने लूई विट्टो कंपनी का पट्टा खरीद जिसकी कीमत 83 हजार है। इसके साथ ही उन्होंने महंगे दाम में इसी कंपनी के लीश भी खरीदे।
स्मार्ट शॉपिंग करने में भरोसा
डोनावन को स्मार्ट शॉपिंग में भरोसा रखती हैं और फिजूलखर्ची नहीं करती हैं। वह शौक पर पैसे खर्च करने के बाद हर महीने काफी बचत करती है और रियल एस्टेट में निवेश तकरती हैं। उन्होंने अपने दम अभी तक सबकुछ हासिल किया है। डोनावन 10 साल की उम्र से ही नौकरी करना चाहती थीं। 17 साल की उम्र में वह फैशन लाइव स्ट्रीमिंग करने लगी थीं और इसके जरिए 42 हजार रुपये तक कमा लेती थीं। जब उन्होंने रियल एस्टेट में निवेश किया, तो वह खूब मुनाफा कमाने लगीं।