फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UFO: अमेरिका ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य, हैरान करने वाली रिपोर्ट जारी, जानिए चीन से क्या है संबंध

Tue, 08 Nov 2022 12:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
America on Aliens UFO: Most UFOs are Chinese Surveillance Drones and Airborne Clutter
अमेरिकी रक्षा विभाग ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य - फोटो : iStock

Alien News: एलियंस और यूएफओ को लेकर दुनिया में बहस तेज हो गई है। एलियंस और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) को लेकर आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। दुनिया में कई बार लोग एलियन और यूएफओ को देखने का दावा कर चुके हैं? क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। 



सालों से अमेरिका पर एलियन की जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। इंटरनेट पर कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें एलियंस या यूएफओ देखने के दावे किए जाते हैं। कई बार इन वीडियो को एडिट किया हुआ बताया जाता है। अब अमेरिकी रक्षा विभाग ने आसमान में नजर आने वाले यूएफओ के रहस्य से पर्दा उठाया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने बीते कुछ सालों में सैकड़ों यूएफओ वीडियो और फोटो की जांच कर रही हैं। आइए जानते हैं कि इस जांच में क्या खुलासा हुआ है?

America on Aliens UFO: Most UFOs are Chinese Surveillance Drones and Airborne Clutter
अमेरिकी रक्षा विभाग ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य - फोटो : iStock

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एजेंसियों के मुताबिक, यूएफओ (UFO) या एलियंस (Aliens) नहीं हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यूएफओ केवल सिर्फ विदेशी सर्विलांस ऑपरेशन या हवा में तैरने वाली चीजे हैं। अमेरिकी सरकार अब यूएफओ को यूएपी कहती है। 

America on Aliens UFO: Most UFOs are Chinese Surveillance Drones and Airborne Clutter
अमेरिकी रक्षा विभाग ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य - फोटो : iStock

अमेरिका अधिकारियों का कहना है कि कई यूएपी घटनाओं की पहचान आधिकारिक तौर पर सामान्य चीनी सर्विलांस ड्रोन के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि चीन ने पहले अमेरिकी एडवांस फाइटर प्लेन की योजना चुरा लिया था और अब वह अमेरिकी पायलटों को कैसे ट्रेनिंग दी जाती है यह जानना चाहता है। 

Amoeba: दुनिया में कहर बरपा सकता है ये जीव! खा जाता है इंसान का दिमाग, 97 फीसदी पीड़ितों की हो जाती है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
America on Aliens UFO: Most UFOs are Chinese Surveillance Drones and Airborne Clutter
अमेरिकी रक्षा विभाग ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य - फोटो : Pixabay

अधिकारियों की तरफ से यह भी बताया गया है कि सेना के विमानों ने यूएपी को फिजिक्स के नियमों के विपरीत तरीके से चलते हुए देखा था। उनका कहना है कि यह नजर का धोखा या ऑप्टिकल इल्यूजन हो सकता है। अमेरिकी नौसेना के एक विमान द्वारा रिकॉर्ड किया GOFAST नाम का एक वीडियो भी शामिल है। यह वीडियो साल 2018 में लीक हो गया था। 

विज्ञापन
America on Aliens UFO: Most UFOs are Chinese Surveillance Drones and Airborne Clutter
अमेरिकी रक्षा विभाग ने खोला यूएफओ से जुड़ा सबसे बड़ा रहस्य - फोटो : iStock

अधिकारियों ने कहा कि  GOFAST वीडियो को इस तरह रिकॉर्ड किया गया था कि उससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। उनका कहना है कि उस वस्तु की स्पीड 48 किमी/घंटे से अधिक नहीं थी। अमेरिकी रक्षा विभाग की खुफिया एजेंसियों ने इस नई रिपोर्ट में कई घटनाओं के बारे में बताया है। इसमें 2004 से लेकर 2021 के बीच अमेरिकी सरकार द्वारा रिपोर्ट की गई 144 यूएपी की घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed