फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मशहूर रॉकस्टार के 6 बालों को 10 लाख रुपए में किया गया नीलाम, जानिए पूरी कहानी

Thu, 20 May 2021 03:03 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 20 May 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
American Rockstar Kurt Cobain 6 hair auctioned in 10 lac rupees news goes viral
कर्ट कोबेन - फोटो : Social media
अपने पसंदीदा सुपरस्टार को हर कोई पसंद करता है। फैंस को उनकी हर एक चीज से लगाव होता है। ऐसे में इन दिनों कर्ट कोबेन की चर्चा खूब हो रही है। आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन इस सुपरस्टार के 6 बालों की नीलामी हुई है, जिसे उसके चाहनेवालों ने लाखों रुपए देकर खरीदें हैं। ये हैरान करने वाली खबर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है।


American Rockstar Kurt Cobain 6 hair auctioned in 10 lac rupees news goes viral
कर्ट कोबेन - फोटो : Social media
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्ट कोबेन 90 के दशक के जाने माने सुपरस्टार थे। कोबेन अमेरिका के काफी मशहूर रॉकस्टार सिंगर थे। इसके अलावा वे पेशेवर गिटारिस्ट भी थे। कोबेन ने 90 के दशक में निर्वाणा बैंड की शुरुआत की थी, जो उन दिनों काफी लोकप्रिय हुआ। निर्वाणा का पहला एल्बम रिलीज होने के बाद कर्ट कोबेन रातों रात स्टार बन गए थे।
American Rockstar Kurt Cobain 6 hair auctioned in 10 lac rupees news goes viral
कर्ट कोबेन - फोटो : Social media
इनके पहले एल्बम को अमेरिका में लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद उनका नया हेयरकट स्टाइल काफी प्रचलित हुआ, जिसे उनकी दोस्त टेसा ओसबॉर्न ने डिजाइन किया था। कुछ समय बाद ही इस लोकप्रिय गायक ने  5 अप्रैल 1994 के दिन खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान कोबेन महज 27 साल के ही थे। पुलिस को उनके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
American Rockstar Kurt Cobain 6 hair auctioned in 10 lac rupees news goes viral
गिटार बजाते कर्ट कोबेन - फोटो : Facebook/TODDCastPodcast
वहीं हाल ही में कर्ट कोबेन के 6 बालों की नीलामी आइकॉनिक ऑक्शन में हुई है। इस नीलामी में कोबेन के 6 बालों को बेचा गया। बालों को नीलाम करने के बाद कुल 14,145 डॉलर प्राप्त हुए, जो कि भारतीय रुपयों में तकरीबन 10 लाख रुपए हैं। आपको बता दें कि कर्ट कोबेन के बालों को लंबे समय से प्लास्टिक के बॉक्स में संभाल कर रखा गया था। 
विज्ञापन
American Rockstar Kurt Cobain 6 hair auctioned in 10 lac rupees news goes viral
कर्ट कोबेन का गिटार - फोटो : Social media
पिछले साल जून के महीने में इस मशहूर गायक के गिटार को भी ऑक्शन में बेचा गया था। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इस गिटार की नीलामी 6 मिलियन डॉलर में हुई थी, जिसकी कीमत भारतीय रुपयों में 44 करोड़ है। नीलाम किया गया यह गिटार अब तक के सबसे महेंगे गिटारों की फेहरिस्त में शामिल है। वहीं इस दौरान कर्ट कोबेने के इंश्योरेंस लेटर को भी नीलाम किया गया था, जिसे एक शख्स ने 13 लाख रुपए में खरीदा था। इस सुपरस्टार को मरे 27 साल हो गए हैं, पर इसे चाहने वालों की कमीं आज भी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed