Ancient Cities: दुनिया में कई प्राचीन शहर हैं, जो अब पानी में समा चुके हैं। प्राचीन शहरों के गायब होने की समुद्र या अन्य प्राकृतिक आपदाओं का वजह माना जाता है। माना जाता है कि कुछ शहर भूकंप और सुनामी के कारण डूब गए, जबकि कुछ धीरे-धीरे भूमि धंसने की प्रक्रिया से पानी में डूब गए। आइए जानते हैं इन शहरों के बारे में...
Ancient Cities: क्यों पानी में गायब हो गए दुनिया के ये 5 रहस्यमयी शहर? वजह जानकर कांप जाएगी रूह
Ancient Cities: दुनिया में कई प्राचीन शहर समुद्र या अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण पानी में डूब गए। इनमें कुछ शहर भूकंप, तो कुछ सुनामी की वजह से लापता हो गए। आइए जानते हैं इन शहरों के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थोनिस-हेराक्लियन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र का थोनिस-हेराक्लियनस शहर नील नदी के पास करीब 2,000 वर्षों तक पानी और रेत में दबा था। इसे हेराक्लियन नाम दिया गया। 1990 के दशक में फ्रैंक गोडियो और उसकी टीम ने पानी के नीचे खोज की शुरुआत की, जिसमें कई चौंकाने वाले रहस्यों का खुलासा हुआ है।
गोडियो के मुताबिक, पहली बार उन्होंने शहर को खोजने की कोशिश की तो उनको सिर्फ रेत मिली। लेकिन खुदाई शुरू होते ही चौकाने वाली चीजें मिलीं। उन्हें वहां राजा और रानी की 15 फीट की मूर्तियां मिलीं। इसके साथ ही कीमती काले ग्रेनोडियोराइट का पत्थर और कई अन्य चीजें भी बरामद हुईं। नील नदी के माउंट की मिट्टी पर बना यह शहर भूकंप के लिए बेहद संवेदनशील माना जाता था। करीब 150BC में बड़ा भूकंप और सुनामी आई, जिसके बाद शहर पानी में डूब गया।
एटलिट-याम
इजराइल के हाइफा के पास उथले समुद्री जल में एटलिट-याम को 1984 में खोजा गया था। माना जाता है कि करीब 6900BC में यह शहर बसाया गया था। यहां के निवासी किसान और मछुआरे थे। करीब 600 साल तक यह शहर बसा रहा। इसके बाद यह 30 फीट अंदर पानी में डूब गया।
Baba Vanga: क्या सोने के दाम को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? जानिए कितना महंगा हो सकता है सोना
पावलोपेट्री
ग्रीस के पावलोपेट्री शहर की सबसे पहले 1960 में खोज हुई थी। यहां पर अब तक खुदाई में पत्थरों से बनी गलियां, चट्टानों में काटे गए समाधि स्थल, और अनुष्ठानिक इमारतों खोजी गई हैं। हालांकि, पूरी तरह से यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि शहर पानी में कैसे डूब गया था पर। कहा जाता है कि यहां तेज भूकंप और समुद्र के बदलाव की पानी में समा गया था। खोजकर्ताओं को यहां कई प्राचीन मिट्टी के बर्तन और दूसरी चीजें मिलीं।
World Largest Gold Mine: किस देश में है दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान? जहां से हर साल निकलता है 48 टन सोना
बाइए
इटली के बाइए शहर के बारे में बताया जाता है कि यह धीरे-धीरे धस रहा था। ऐसी धीमी भूमि धंसने की प्रक्रिया को ब्रैडिसिज्म कहा जाता है। करीब दो हजार साल पहले, बाइए की सजावटी विला और थर्मल स्नानगृह समुद्र तल पर थे, लेकिन अब सभी चीजें पोओजुली की खाड़ी में 20 से 30 फीट गहरे पानी में डूब चुकी हैं।