फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asteroid News: धरती पर मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने क्यों दी चेतावनी, क्या पृथ्वी से टकराएगा ये एस्टेरॉयड?

Sun, 22 Sep 2024 02:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 02:32 PM IST
विज्ञापन
Asteroid News: Asteroid Apophis Could Hit Earth in 2029 If It Collides Another Space Rocks
धरती पर मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने क्यों दी चेतावनी, क्या पृथ्वी से टकराएगा ये एस्टेरॉयड? - फोटो : Freepik

Asteroid News: एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय से धरती के लिए खतरा बताया जा रहा है। कहा जाता है कि अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो तबाही मच जाएगी। अब एक एस्टेरॉयड को लेकर वैज्ञानिकों ने चिंता जाहिर की है। इस एस्टेरॉयड का नाम एपोफिस है, जिसे तबाही के देवता के नाम भी जाना जाता है। वैज्ञानिकों ने इसका नाम मिस्र के अराजकता और विनाश के देवता एपेप के नाम पर रखा है। एपोफिस एस्टेरॉयड साल 2029 में धरती के बेहद करीब से गुजरेगा। उस दौरान धरती से इसकी दूरी सिर्फ 30,600 किलोमीटर होगी। बड़ा आकार होने के कारण इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नए शोध से पता चला है कि अगर एपोफिस एस्टेरॉयड से कुछ दूसरे छोटे एस्टेरॉयड टकराते हैं तो यह अपना रास्ता बदल सकता है। ऐसे में इसकी धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने की संभावना बढ़ जाएगी।

Asteroid News: Asteroid Apophis Could Hit Earth in 2029 If It Collides Another Space Rocks
धरती पर मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने क्यों दी चेतावनी, क्या पृथ्वी से टकराएगा ये एस्टेरॉयड? - फोटो : Freepik

यह एस्टेरॉयड 1230 फीट चौड़ा है, जो करीब साढ़े तीन फुटबॉल मैदान के आकार के बराबर है। अगर पृथ्वी से यह एस्टेरॉयड टकराता है, तो भारी तबाही मचेगी। हालांकि, वैज्ञानिकों ने कहा, ऐसे होने की संभावना बहुत कम है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।  
 
Asteroid News: Asteroid Apophis Could Hit Earth in 2029 If It Collides Another Space Rocks
धरती पर मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने क्यों दी चेतावनी, क्या पृथ्वी से टकराएगा ये एस्टेरॉयड? - फोटो : Freepik

इस शोध को लिखने वाले वेस्टर्न ओंटारियो विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्री पॉल विएगर्ट ने कहा कि खतरनाक एस्टेरॉयड की पृथ्वी से टकराने की संभावना बहुत कम है। उनका कहना है कि संभावनाएं अनिवार्य तौर प 10 लाख में 1 है कि कोई एस्टेरॉयड एपोफिस को इतना मोड़ सकता है कि यह 2029 के बाद भविष्य में पृथ्वी के टकराव के रास्ते में आ सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asteroid News: Asteroid Apophis Could Hit Earth in 2029 If It Collides Another Space Rocks
धरती पर मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने क्यों दी चेतावनी, क्या पृथ्वी से टकराएगा ये एस्टेरॉयड? - फोटो : Freepik

पॉल विएगर्ट ने बताया कि उन्होंने एपोफिस की संभावनाओं की गणना की है, जिसका वर्तमान पथ 2029 में पृथ्वी के पास है, लेकिन वह सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने वाला है। हालांकि, एपोफिस एक अप्रत्याशित छोटे एस्टेरॉयड के प्रभाव से अधिक खतरनाक पथ पर विक्षेपित हो सकता है।

विज्ञापन
Asteroid News: Asteroid Apophis Could Hit Earth in 2029 If It Collides Another Space Rocks
धरती पर मचेगी तबाही! वैज्ञानिकों ने क्यों दी चेतावनी, क्या पृथ्वी से टकराएगा ये एस्टेरॉयड? - फोटो : Freepik

उनका कहना है यह उसी तरह का एस्टेरॉयड है, जो कभी-कभी हमारे वायुमंडल में फायरबॉल के रूप में नजर आते हैं और अप्रत्याशित रूप से एपोफिस से टकरा सकते हैं। तबाही का देवता एस्टेरॉयड एपोफिस 2029 में पृथ्वी के नजदीक आएगा और यह कुछ छोटे एस्टेरॉयड से टकरा सकता है।

Interesting Fact: कानपुर, गोरखपुर..क्यों शहरों के नाम में जुड़ा होता है 'पुर' 'आबाद' या 'गढ़', जानें इसका मतलब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed