फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asteroid News: तबाही मचाने आ रहा खतरनाक एस्टेरॉयड, इस साल धरती से हो सकती है टक्कर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Thu, 30 Jan 2025 12:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

Asteroid News: वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में घूम रहे खतरनाक एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 धरती के लिए खतरा बन सकता है।


 

विज्ञापन
Asteroid News Newly spotted asteroid has tiny chance of hitting Earth in 2032
तबाही मचाने आ रहा खतरनाक एस्टेरॉयड, इस साल धरती से हो सकती है टक्कर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी - फोटो : Adobe Stock

Asteroid News: धरती के लिए एस्टेरॉयड को काफी लंबे समय से खतरा बताया जा रहा है। कहा जाता है कि अगर पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराता है, तो तबाही मच जाएगी। बताया जाता है कि एक बार धरती से एस्टेरॉयड टकराया था, जिसके बाद डायनासोर खत्म हो गए। वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन कभी यह सच साबित नहीं हुई। अब वैज्ञानिकों ने एक एस्टेरॉयड की खोज की है, जो धरती से टकरा सकता है। वैज्ञानिकों ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। 



वैज्ञानिकों ने इस एस्टेरॉयड को 2024 YR4 नाम दिया है, जो पृथ्वी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस एस्टेरॉयड को पहली बार 27 दिसंबर, 2024 को क्षुद्रग्रह स्थलीय-प्रभाव अंतिम चेतावनी प्रणाली (ATLAS) ने देखा था। जांच में पता चला कि एटलस ने दो दिन पहले ही इसकी तस्वीर ले ली थी। इसके बाद जैसे-जैसे इसके बारे में और जानकारियां मिलती गईं, तब खगोलविद इसकी कक्षा की जानकारी हासिल कर पाए। इसके बाद उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस एस्टेरॉयड के पृथ्वी से भी टकराने की आशंका है।
 

Asteroid News Newly spotted asteroid has tiny chance of hitting Earth in 2032
तबाही मचाने आ रहा खतरनाक एस्टेरॉयड, इस साल धरती से हो सकती है टक्कर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी - फोटो : Freepik

हर आठ साल में पृथ्वी के करीब से गुजरेगा

वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में घूम रहे खतरनाक एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी दी है। उनका कहना है कि एस्टेरॉयड 2024 YR4 धरती के लिए खतरा बन सकता है। वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड 2024 YR4 की कक्षा का विश्लेषण करने के बाद पता लगाया कि यह हर आठ साल में एक बार पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। 
 

Asteroid News Newly spotted asteroid has tiny chance of hitting Earth in 2032
तबाही मचाने आ रहा खतरनाक एस्टेरॉयड, इस साल धरती से हो सकती है टक्कर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी - फोटो : Freepik

कब पहुंचेगा धरती के करीब

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के मुताबिक, एस्टेरॉयड 2024 YR4 22 दिसंबर 2032 को धरती के बेहद करीब पहुंचेगा। उस समय यह धरती करीब 66,000 मील यानी 106,200 किलोमीटर दूर रह जाएगा। अगर इसकी कक्षा में थोड़ा भी बदलाव हुआ, तो यह पृथ्वी से टकरा सकता है। इसकी वजह से वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है। 

Doomsday Clock: क्या खत्म होने वाली है दुनिया? वैज्ञानिकों ने सेट कर दिया प्रलय का समय
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asteroid News Newly spotted asteroid has tiny chance of hitting Earth in 2032
तबाही मचाने आ रहा खतरनाक एस्टेरॉयड, इस साल धरती से हो सकती है टक्कर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी - फोटो : Freepik

टकराने की कितनी संभावना है? 

वैज्ञानिकों के मुताबिक, एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना 83 में 1 बताई जा रही है। यह खगोलीय घटनाओं के इतिहास में काफी ज्यादा मानी जाती है। इसके कारण एस्टेरॉयड 2024 YR4 22  यूरोपीय स्पेस एजेंसी  के इम्पैक्ट रिस्क लिस्ट और नासा के रिस्क टेबल में सबसे ऊपर पहुंच चुका है। 

Maha Kumbh 2025: क्या है संगम नोज? महाकुंभ में जहां मची भगदड़, जानिए इसके बारे में...

विज्ञापन
Asteroid News Newly spotted asteroid has tiny chance of hitting Earth in 2032
तबाही मचाने आ रहा खतरनाक एस्टेरॉयड, इस साल धरती से हो सकती है टक्कर, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी - फोटो : Freepik

क्या होगा प्रभाव? 

वैज्ञानिकों के मुताबिक,  अगर धरती के वायुमंडल में एस्टेरॉयड 2024 YR4 प्रवेश करता है, तो इससे एक विस्फोट हो सकता है, जिससे धरती पर भारी तबाही मच सकती है। अगर कहीं यह पृथ्वी की सतह से टकराया तो एक बड़ा गड्ढा बन सकता है और पूरे क्षेत्र में भूकंप जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed