फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं सैमसन, तीन शतक जड़े पर छह बार 5+ रन नहीं बना पाए

Thu, 30 Jan 2025 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Jan 2025 10:27 AM IST
सार

सैमसन भारत के लिए पिछली 12 टी20 पारियों में तीन शतक तो बना चुके हैं, लेकिन छह बार पांच से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सके। इन छह बार में चार बार सैमसन खाता भी नहीं खोल सके।

विज्ञापन
Sanju Samson has smashed 3 centuries in last 12 T20Is, but not consistent with bat, Samson stats For India
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, शुरुआती तीन टी20 में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। वह तीन मैचों में महज 34 रन बना सके हैं। इनमें 3, 5 और 26 के स्कोर शामिल हैं। सीरीज शुरू होने से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन पर भरोसा जताया था और कहा था कि चाहे कुछ भी हो सैमसन हमारे विकेटकीपर बने रहेंगे। हालांकि, लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने की उनकी क्षमता की वजह से उन्हें समय समय पर पहले ड्रॉप किया जाता रहा है। अब उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन बल्ले के साथ उनकी इन कंसिस्टेंसी चिंता का कारण बनी हुई है। 
Sanju Samson has smashed 3 centuries in last 12 T20Is, but not consistent with bat, Samson stats For India
सैमसन और गंभीर - फोटो : BCCI
सैमसन की पिछली 12 पारियां
सैमसन भारत के लिए पिछली 12 टी20 पारियों में तीन शतक तो बना चुके हैं, लेकिन छह बार पांच से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सके। इन छह बार में चार बार सैमसन खाता भी नहीं खोल सके। इन 12 पारियों में तीन शतक को छोड़ दें तो कोई 50+ का स्कोर नहीं है। भारत के टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद से वह 12 टी20 खेल चुके हैं। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ वह दो मैचों में खाता नहीं खोल सके थे। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में उन्होंने 29 और 10 रन के स्कोर बनाए थे। फिर तीसरे टी20 में उन्होंने 47 गेंद में 111 रन की पारी खेली।
Sanju Samson has smashed 3 centuries in last 12 T20Is, but not consistent with bat, Samson stats For India
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके
ये फॉर्म दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले मैच में भी जारी रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 50 गेंद में 107 रन बनाए। हालांकि, फिर दूसरे और तीसरे टी20 में वह खाता नहीं खोल सके। चौथे टी20 में सैमसन ने 56 गेंद में नाबाद 109 रन की पारी खेली। फिर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में वह 26, 5, 3 का स्कोर बना पाए हैं। टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सैमसन को बतौर ओपनर नई जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने अपने टैलेंट को साबित तो किया है, लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanju Samson has smashed 3 centuries in last 12 T20Is, but not consistent with bat, Samson stats For India
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
2015 में किया डेब्यू, अब तक 40 टी20 खेल सके
सैमसन ने 2015 में भारत के लिए टी20 में डेब्यू किया था और अब तक इस इन कंसिस्टेंट प्रदर्शन की वजह से महज 40 टी20 ही खेल सके हैं। इसकी 36 पारियों में वह 26.38 की औसत और 152.07 के स्ट्राइक रेट से 844 रन बना सके हैं। इनमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। छह बार वह शून्य पर आउट हुए हैं। सैमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहला अर्धशतक डेब्यू के सात साल बाद यानी 2022 में जड़ा था। तब उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 77 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
Sanju Samson has smashed 3 centuries in last 12 T20Is, but not consistent with bat, Samson stats For India
संजू सैमसन - फोटो : BCCI
चौथे और पांचवें टी20 में सैमसन से उम्मीद
वहीं, दूसरा अर्धशतक उन्होंने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 58 रन बनाए थे। चौथे और पांचवें टी20 में सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत को 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। सीरीज में फिलहाल भारत 2-1 से आगे है। पहला टी20 भारत ने सात विकेट और दूसरा टी20 दो विकेट से जीता था। चौथा टी20 31 जनवरी को पुणे में और पांचवां टी20 दो फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed