Australia Mysterious creatures: चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतुओं से समुद्र भरा पड़ा है। समुद्र में अनोखे जीव-जंतु के साथ ही विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें मिलती हैं। समुद्र में हो रही तमाम गतिविधियों पर जीवविज्ञानी नजर रखते हैं। समुद्री जीवों पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिक आए दिन ऐसे दुर्लभ जीवों की खोज करते रहते हैं जिनको देखने के बाद हर कोई हैरत में पड़ जाता है। हाल ही में समुद्र किनारे एक ऐसा जीव मिला है जिसे देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। यह जीव देखने में बेहद अनोखा है।
अजब-गजब: ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे मिला रहस्यमयी जीव, देखकर हैरत में पड़े विशेषज्ञ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी सिडनी में समुद्री पारिस्थितिकी के प्रोफेसर डॉ डेविड बूथ ने इन जीवों के मिलने की वजह के बारे में बताया है। उनका कहना है कि हो सकता है ये जीव हैरान करने वाले मौसम की वजह से समुद्र के किनारे मिले हों।
उन्होंने आगे बताया कि इन मछलियों के मिलने की वजह प्रदूषण और ऊंची लहरें भी हो सकती हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में अक्सर ये जीव मिलते हैं और ये अपने घर में ही रहते हैं।
सीड्रैगन के रंग मोह लेते हैं मन
समुद्री तटों पर इन जीवों के मिलने की घटना असामान्य है। ये अपने इलाके से सिर्फ 50 से 500 मीटर तक दूर ही जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के तट पर मिले इन जीवों को सीड्रैगन के तौर पर जाना जाता है। ये कई रंगों में मिलते हैं और इनके बैगनी-पीले रंग लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं।
सीड्रैगन की लंबाई 45 सेमी तक हो सकती है। यह चट्टानों के नीचे छिपकर रहते हैं। इनका संबंध सीहॉर्स से प्रजाति से है। इससे पहले ब्रिटेन में डायनासोर की तलाश करने वाले वैज्ञानिकों को हैरान करने वाला कंकाल मिला था।

कमेंट
कमेंट X