{"_id":"625cde7bd02e4645d611fe2c","slug":"ipl-2022-pbks-vs-srh-and-csk-vs-gt-match-highlights-hindi-dhoni-raina-fans-in-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL Photos: चेन्नई-गुजरात के मैच में दिखी धोनी-रैना की दीवानगी, फर्ग्यूसन की यॉर्कर ने तोड़ा रायुडू का बल्ला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Photos: चेन्नई-गुजरात के मैच में दिखी धोनी-रैना की दीवानगी, फर्ग्यूसन की यॉर्कर ने तोड़ा रायुडू का बल्ला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 18 Apr 2022 09:40 AM IST
सार
चेन्नई और गुजरात के मैच के दौरान धोनी और सुरेश रैना के फैंस मैदान पर पहुंचे थे। इस मैच में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा और अब इस टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन
1 of 16
चेन्नई-गुजरात के मैच में जमकर आईपीएल की दीवानगी देखने को मिली
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 में रविवार के दिन दो अहम मुकाबले खेले गए। पहला मैच पंजाब किंग्स और हैदराबाद की टीम बीच था। हैदराबाद ने पंजाब को हराते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में गुजरात ने चेन्नई को हराकर 10वां अंक हासिल किया। पहले मैच में हैदराबाद के उमरान मलिक ने पंजाब की पारी का आखिरी ओवर मेडन फेंका और तीन विकेट लिए। वहीं दूसरे मैच में धोनी और रैना के फैंस मैदान में पहुंचे। सभी ने रैना को याद किया। मैच के दौरान धोनी की फैन फॉलोइंग भी देखने को मिली। हालांकि, चेन्नई को सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और अब इस टीम के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल हो गई है। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 16
रैना के फैंस मैदान में पहुंचे
- फोटो : IPL/BCCI
सुरेश रैना इस साल आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। वो किसी टीम के लिए मैच खेलने के बजाय इस टूर्नामेंट में कमेंट्री कर रहे हैं। हालांकि, रैना के फैंस चेन्नई और गुजरात के मैच के दौरान स्टेडियम में पहुंचे थे। उनके हाथ में पोस्टर था, जिसमें लिखा था कि वो रैना को याद कर रहे हैं।
3 of 16
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई और गुजरात के बीच मैच के दौरान धोनी की दीवानगी भी जमकर देखने को मिली। उनके फैंस मैदान में पोस्टर लेकर आए थे, जिसमें लिखा था कि वो सिर्फ धोनी को देखने के लिए स्टेडियम में आए हैं। हालांकि, टॉस हारकर चेन्नई के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और पांच विकेट पर 169 रन बनाए। इस वजह से धोनी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 16
अंबाती रायुडू का बल्ला टूट गया
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई और गुजरात के मैच में लोकी फर्ग्यूसन ने शानदार यॉर्रक फेंकी, जिसे रोकने के प्रयास में रायुडू का बल्ला टूट गया। उनके टूटे हुए बल्ले की तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रायुडू इस मैच में अच्छी लय में दिखे और ऋतुराज के साथ अपनी टीम के लिए अहस साझेदारी की, लेकिन उनकी टीम यह मैच नहीं जीत सकी।
विज्ञापन
5 of 16
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात के फैंस के लिए यह मैच बहुत ही खास रहा। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या चोटिल थे और वो यह मैच नहीं खेले, लेकिन राशिद खान ने शानदार कप्तानी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। राशिद ने पहले गेंदबाजी के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर चेन्नई को बड़ा स्कोर बनाने से रोका और फिर बल्ले के साथ तूफानी पारी खेल गुजरात को जिता दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।