साल 2021 समाप्त हो चुका है और नए साल (New Year 2022) की शुरुआत हो गई है। कई तरह के संकट झेल रहे लोगों के सामने बड़ा सवाल है कि आने वाला नया साल कैसा होगा? तो वहीं बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने साल 2022 (Baba Vanga 2022 Predictions) के लिए डराने वाली भविष्यवाणियां की हैं। बाबा वेंगा ने अमेरिका में 9/11 हमले से लेकर सुनामी तक की भविष्यवाणी की थीं जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं।
Baba Vanga 2022 Predictions: बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों से डरी दुनिया, 2022 में मचेगी भीषण तबाही, फैलेगा नया वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा वेंगा का जन्म साल 1911 में हुआ था और उनका असली नाम वेंगेलिया गुश्तेरोवा था। साल 1996 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका दावा था कि भगवान ने उनको अनोखा तोहफा दिया है जिससे वह भविष्य देख सकते हैं। जब वह सिर्फ 12 साल के थे तो भयानक तूफान आया था जिसमें उनकी आंख की रोशनी चली गई थी। बाबा वेंगा ने अपनी मौत की भविष्यवाणी बिल्कुल सच की थी। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले साल 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थी।
बाबा वेंगा ने की साल 2022 के लिए खतरनाक भविष्यवाणी
भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के मुताबिक, शोधकर्ता साइबेरिया में एक घातक वायरस की खोज करेंगे। यह वायरस अभी तक जमा हुआ है। जलवायु परिवर्तन की वजह बर्फ पिघल जाएंगे और यह वायरस फैल जाएगा जिसके बाद दुनिया में हालात बेकाबू हो जाएंगे।
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में भयानक प्राकृतिक आपदाएं आएंगी। दुनिया में भूकंप और सुनामी आने की आशंका है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और कई एशियाई देशों में खतरनाक बाढ़ आएगी। सुनामी आने की वजह से सैकड़ों लोगों की मौत हो जाएगी। आने वाले साल में दुनिया में पानी का संकट पैदा होने की आशंका है।
बुल्गारिया के भविष्यवक्ता के दावे के मुताबिक, टिड्डियों का भारत में फसलों और खेतों पर हमला होगा जिसकी वजह से देश में भूखमरी पैदा हो सकती है। इसके साथ ही धरती पर एलियन ओमुआमुआ नाम के एस्टेरॉयड को भेजेंगे।