Baba Vanga Predictions: दुनियाभर में कई ऐसा भविष्यवक्ता हुए हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग आज भी यकीन करते हैं। इन भविष्यवक्ताओं में बुल्गारिया की बाबा वेंगा का नाम भी शामिल है। बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं।
Baba Vanga: बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी से डरी दुनिया? फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा- यूरोप शुरू कर दे तैयारी
Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5079 में दुनिया होगी खत्म
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2076 तक पूरी दुनिया में वामपंथियों की सत्ता वापस आएगी। इसकी वजह से दुनिया में साम्यवादी शासन कायम हो जाएगा। इसके साथ ही बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 5079 में एक प्राकृतिक घटना की वजह से दुनिया खत्म हो जाएगी।
इस साल होगी दुनिया के अंत की शुरुआत
सबसे डरानी वाली बात यह है कि बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत हो जाएगी। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2025 में यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ेगा, जिससे महाद्वीप की आबादी में भारी कमी होगी। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में तीखी बहस हुई थी। हाल के दिनों में ट्रंप ने कुछ ऐसे कदम उठाए हैं जिसने दुनिया को चिंता में डाल दिया है।
Aurangzeb: कौन था औरंगजेब? गद्दी के लिए भाईयों की भी करा दी थी हत्या, जानिए सबसे क्रूर मुगल शासक के बारे में
भविष्यवाणी से क्यों डरी दुनिया?
अमेरिका ने यूक्रेन के साथ अपनी खुफिया जानकारी साझा करना बंद कर दिया है। इससे पहले अमेरिका ने यूक्रेन को दी जा रही सैन्य सहायता पर भी रोक लगा दी थी। अमेरिका के इस कदम से यूक्रेन की हालत खराब हो सकती है। हालांकि, यू्क्रेन के साथ यूरोपीय देश पूरी तरह से खड़े हैं। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में कोई देश सीधे तौर शामिल नहीं है, लेकिन दूसरी तरह से मदद करते हैं। इसलिए रूस के निशाने पर यूरोपीय देश भी हैं। अगर अमेरिका अपने हाथ पीछे खींचता है, तो यूरोप के लिए खतरा बढ़ जाएगा।
Zara Hatke: क्या पृथ्वी पर फिर दिखेंगे विलुप्त विशालकाय हाथी? वैज्ञानिकों को मिली ये बड़ी सफलता
यही वजह है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूरोप को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रूस की आक्रामकता की कोई सीमा नहीं है। यह सिर्फ यूक्रेन तक सीमीत नहीं रहेगी। रूस की आक्रामकता फ्रांस और यूरोप के लिए भी खतरा है। अमेरिका के बदले रवैये के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यूरोप को अपनी तैयारियां कर लेनी चाहिए ताकि अमेरिका अगर पीछे भी हटे तो महाद्वीप के देश अपना बचाव कर सकें। इसलिए दुनिया को बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों के सच होने का डर सता रहा है।