फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: लाइव टीवी पर खबर सुना रही थी रिपोर्टर, पीछे शर्ट ऊपर कर कर शरारती बच्चा करने लगा डांस

Sat, 08 Aug 2020 09:11 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 08 Aug 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
BBC reporter live reporting steal littile boys show his dance video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन में शरारत करना भला कौन नहीं पसंद करता है। यह उम्र शरारतों से भरी होती है। बच्चों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उनकी शरारत कितने लोगों का दिल जीत लेगी। कुछ ऐसा ही मामला ब्रिटेन से सामने आया है। न्यूज रिपोर्टर लाइव टीवी पर खबर सुना रही थी, तभी अचानक से पीछे एक बच्चा आया और डांस करने लगा। बच्चे का यह क्यूट डांस सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

BBC reporter live reporting steal littile boys show his dance video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, यूके के साउथ शील्ड में बीबीसी प्रेजेंटर जेन बार्ट्रम तेज हवा के बीच रिपोर्टिंग कर रही थीं। उसी समय एक बच्चा उनके पीछे आया और कैमरा की तरफ देखकर डांस करने लगा। वीडियो में बच्चे का डांस देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

BBC reporter live reporting steal littile boys show his dance video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

जेन बार्ट्रम ने अपने ट्वीटर हैंडल से बच्चे के क्यूट डांस का वीडियो शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैमरे को देखते ही बच्चा सामने आता है और डांस करने लगता है। इस बच्चे का नाम लियो बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
BBC reporter live reporting steal littile boys show his dance video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

जेन बार्ट्रम ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'मैं मौसम का हाल बता रही थी, देखिए मुझे क्या दिखा? साउंड को तेज करके सुनिए।' जेन ने कहा कि 'मौसम की जानकारी देते समय मझे नहीं पता था कि पीछे बच्चा मजे से डांस कर रहा था।'

विज्ञापन
BBC reporter live reporting steal littile boys show his dance video goes viral
वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को जेन ने 1 अगस्त को शेयर किया था, जिसे अब तक करीब 1 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 से अधिक रि-ट्वीट और कमेंट्स भी आ चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को यह वीडियो काफी फनी लग रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'चाय पीते हुए यह वीडियो देखा। मेरी हंसी नहीं रुक रही है। बहुत ही ज्यादा फनी वीडियो।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'हे भगवान, यह कितना फनी वीडियो है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed