सब्सक्राइब करें

Bermuda Triangle: वैज्ञानिक ने खोला बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य, बताया- कैसे डूबते हैं जहाज

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 10 May 2022 05:41 PM IST
विज्ञापन
Bermuda Triangle Mystery Solved About How Planes Sinked Know Scientific Facts News in Hindi
वैज्ञानिक ने खोला बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य - फोटो : iStock

Bermuda Triangle: बरमूडा ट्रायंगल लंबे समय से एक रहस्य बना हुआ है। कई रिसर्च के बाद भी वैज्ञानिक इसके रहस्य का पता का नहीं लगा पाए हैं। इस बीच न जाने कितने जहाज और एयरक्राफ्ट इसके भीतर रहस्यमयी ढंग से गायब हो चुके हैं। ये जगह उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से सिर्फ 1770 किलोमीटर और हैलिफैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है।

अब इस बीच एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उसने बरमूडा ट्रायंगल के रहस्य को सुलझा लिया है। इस ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक का नाम कार्ल क्रुजेलनिकिक है। उनका कहना है कि पानी में कई विमान और जहाज गायब हुए हैं। लेकिन वह कैसे लापता हो गए इसके कोई सबूत नहीं हैं। आइए जानते हैं वैज्ञानिक ने अपने खुलासे में बरमूडा ट्रायंगल को लेकर क्या-क्या कहा है? 

Trending Videos
Bermuda Triangle Mystery Solved About How Planes Sinked Know Scientific Facts News in Hindi
वैज्ञानिक ने खोला बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य - फोटो : iStock

ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक ने कहा है कि विमान और जहाजों के लापता होने का एलियंस बेस या अटलांटिस के खोए शहर से कोई लेना देना नहीं है। उनका कहना है कि मानवीय गलतियां और खराब मौसम की वजह से बरमूडा ट्रायंगल में बड़ी संख्या में जहाज और विमान लापता हुए हैं। उनका कहना है कि इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bermuda Triangle Mystery Solved About How Planes Sinked Know Scientific Facts News in Hindi
वैज्ञानिक ने खोला बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य - फोटो : iStock

बरमूडा ट्रायंगल को डेविल्स ट्रायंगल भी कहा जाता है। समुद्र में यह 700,000 वर्ग किलोमीटर का एक व्यस्त क्षेत्र है जिसकी वजह से यहां पर हादसे ज्यादा होते हैं। वैज्ञानिक का कहना है कि बरमूडा ट्रायंगल के भूमध्य रेखा के पास होने और अमेरिका से नजदीक होने पर यहां ट्रैफिक ज्यादा रहता है। 

Bermuda Triangle Mystery Solved About How Planes Sinked Know Scientific Facts News in Hindi
वैज्ञानिक ने खोला बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य - फोटो : iStock

ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक कार्ल क्रुजेलनिकिक ने अपने दावे को साबित करने के लिए अमेरिकी तटरक्षक और Lloyd’s of London के आंकड़े का हवाला दिया है। उनका कहना है कि इनके आंकड़े के मुताबिक, बरमूडा ट्रायंगल में दुनिया में किसी भी जगह पर विमान क्रैश होने का प्रतिशत समान ही है। 

विज्ञापन
Bermuda Triangle Mystery Solved About How Planes Sinked Know Scientific Facts News in Hindi
वैज्ञानिक ने खोला बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य - फोटो : iStock

उन्होंने फ्लाइट-19 के लापता हुए पांच विमानों के खोने के रहस्य से भी पर्दा उठाया। इन जहाजों के गायब होने के बाद ही बरमूडा ट्रायंगल को रहस्यमयी कहा जाने लगा। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि 15 मीटर ऊंची उठी लहरों ने विमानों पर गहरा असर डाला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed