सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ अरबपति, आलीशान घरों की कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 10 May 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Banana Island Nigeria is Billionaire's Paradise Island Know Their House Prices News in Hindi
इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ अरबपति - फोटो : Twitter @africanindex_

Banana Island In Nigeria: दुनिया में कई अनोखी जगहें हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जो नाइजीरिया में स्थित है। इस अनोखी जगह के बारे में जानकर आप हैरत में जाएंगे। नाइजीरिया में एक अनोखा आइलैंड है जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इसका नाम बनाना आइलैंड है। 



नाइजीरिया में स्थित यह आइलैंड एक आलीशान महल की तरह है। इस आइलैंड पर रहने वाले सभी शख्स अरबपति हैं जो शानदार जीवन व्यतीत करते हैं। कई अरबपतियों ने मिलकर नाइजीरिया में यह आइलैंड (Banana Island In Nigeria) बनाया है। इस आइलैंड पर एक से बढ़कर एक आलीशान इमारते हैं। नाइजीरिया के आगोस में बना यह आइलैंड केले का आकार का है जिसकी वजह से इसका नाम बनाना आइलैंड रखा गया है। इस आइलैंड पर एक आम इंसान घर खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। आइए जानते हैं इस अनोखे आइलैंड के बारे में...

Trending Videos
Banana Island Nigeria is Billionaire's Paradise Island Know Their House Prices News in Hindi
इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ अरबपति - फोटो : Twitter @AfricaViewFacts

अरबपतियों ने पेरिस, न्यूयॉर्क और टोक्यो जैसे शहरों को टक्कर देने के लिए नाइजीरिया में एक आर्टिफीशियल आइलैंड को बनाया है। यहां पर चारों तरफ सिर्फ चकाचौंध ही दिखाई देती है। इस खास आइलैंड पर सिर्फ अरबपति ही रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Banana Island Nigeria is Billionaire's Paradise Island Know Their House Prices News in Hindi
इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ अरबपति - फोटो : Twitter @AfricaViewFacts

करोड़ों में है एक घर की कीमत

बनाना आइलैंड के नाम से मशहूर इस द्वीप पर जमीन और घरों की कीमत करोड़ों में है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2003 में यह आइलैंड बनकर तैयार हो गया था जो 402 एकड़ में फैला है। रेत के बेस पर इस आइलैंड को बनाया गया है। 
Banana Island Nigeria is Billionaire's Paradise Island Know Their House Prices News in Hindi
इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ अरबपति - फोटो : Twitter @AfricaViewFacts


एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर एक सक्वायर मीटर जमीन की कीमत 84 हजार रुपये है। इसके अलावा यहां पर एक डिटैच्ड घर खरीदने के लिए 21 करोड़ रुपये चुकाने पड़ेंगे। यहां सबसे महंगा घर 100 करोड़ रुपये तक का है जो 2600 स्क्वायर मीटर में बना है जिसमें 6 बेडरूम हैं। 

विज्ञापन
Banana Island Nigeria is Billionaire's Paradise Island Know Their House Prices News in Hindi
इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ अरबपति - फोटो : Twitter @AfricaViewFacts

यह आइलैंड बेहद एकांत में है जो इसे खास बनाता है। यहां अमीर इसलिए घर खरीदते हैं, क्योंकि नाइजीरिया के सबसे भीड़ वाले शहर लागोस से दूर और शांति में रहना चाहते हैं। आइलैंड पर सुरक्षा के साथ-साथ प्राइवेसी भी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed