फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की को प्रपोज करने के लिए लड़के ने घर में जलाई मोमबत्तियां, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि घर हो गया खाक

Fri, 07 Aug 2020 09:24 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 07 Aug 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
boyfriend lighting candle in house to propose girlfriend but house caught fire
प्रतीकात्कम तस्वीर - फोटो : Pixabay

लड़की को प्रपोज करने से संबंधित कई मामलों को आपने देखा और सुना होगा। लेकिन प्रपोज करने का तरीका कभी विनाशकारी हो सकता है, इस बात की कल्पना भी नहीं की होगी। एक शख्स ने अपने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए पूरे घर को मोमबत्तियों से सजा दिया, लेकिन लड़का अभी कुछ कहता उससे पहले ही पूरा घर खाक हो गया। लड़के का यह प्रपोज करने के तरीका बहुत ही खतरनाक साबित हुआ।

boyfriend lighting candle in house to propose girlfriend but house caught fire
मोमबत्ती से लगी आग - फोटो : South Yorkshire Fire & Rescue

दरअसल, एक ब्रिटिश व्यक्ति ने अपने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए घर में सैकड़ों मोमबत्तियां जलाईं। साथ ही उसने कई टी लाइट्स लगाई, बहुत सारे गुब्बारे लगाए और वाइन के साथ गिलास भी रखी। लेकिन उसका प्लान पूरी तरह से चौपट हो गया। जब वो पार्टनर को सरप्राइज करने के लिए लेकर आया, तो घर में आग लग चुकी थी।

boyfriend lighting candle in house to propose girlfriend but house caught fire
मोमबत्ती से लगी आग - फोटो : South Yorkshire Fire & Rescue

साउथ यॉर्कशायर फायर एंड रेस्क्यू के मुताबिक, शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को लेने गया, जो इस हसीन पल के लिए तैयार हो रही थी। घर में आने के बाद उसने देखा कि आग लगी हुई है। टी लाइट्स और मोमबत्तियों को पास में रखने के वजह से पूरे घर में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
boyfriend lighting candle in house to propose girlfriend but house caught fire
मोमबत्ती से लगी आग - फोटो : South Yorkshire Fire & Rescue

साउथ यॉर्कशायर फायर एंड रेस्क्यू ने घर की तस्वीरों को फेसबुक पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि 'ऐसा किसी के साथ न हो। दोनों को बहुत बड़ा शॉक लगा होगा,' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'और लोग कहते हैं कि प्यार में पड़ना खतरनाक नहीं है।'

विज्ञापन
boyfriend lighting candle in house to propose girlfriend but house caught fire
मोमबत्ती से लगी आग - फोटो : South Yorkshire Fire & Rescue

घर में आग लगने से दूसरे किसी घर को कोई क्षति नहीं पहुंची है। लड़के ने इसके बाद लड़की को प्रपोज भी किया और उसने शादी के लिए हां कर दिया। भले ही घर में आग लगने से काफी नुकसान हो गया हो, लेकिन प्रपोज स्वीकार करने के बाद वो काफी खुश हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed