{"_id":"5f2cb98a8ebc3e3cda733fb8","slug":"father-son-duo-in-cricket-father-matches-referee-and-son-stuart-broad-littered-in-the-ground","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ENGvPAK: पिता मैच रेफरी तो बेटा मचा रहा मैदान पर धमाल, क्रिकेट में पहली बार ऐसा कमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvPAK: पिता मैच रेफरी तो बेटा मचा रहा मैदान पर धमाल, क्रिकेट में पहली बार ऐसा कमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 07 Aug 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
stuart broad with father
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिता मैच रेफरी और बेटा मैदान पर गेंद और बल्ले से जलवा दिखा रहा है। लगातार तीसरे अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में पिता और बेटा साथ नजर आ रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब पिता रेफरी और बेटा क्रिकेटर के रूप में खेल रहा है। यह अनोखा रिकॉर्ड किसी और ने नहीं बल्कि हाल में 500 विकेट पूरे करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और उनके पिता पूर्व क्रिकेटर क्रिस ब्रॉड ने बनाया है।
2 of 6
स्टुअर्ट ब्रोड
- फोटो : ट्विटर
वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में संपन्न हुई सीरीज के अंतिम दो मैचों और अब पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में चल रहे पहले टेस्ट में भी यह पिता-पुत्र की जोड़ी साथ में है। विंडीज के खिलाफ पहले मैच में बाहर रहने वाले स्टुअर्ट ने अगले दो मैचों में कुल 16 विकेट झटकने के साथ ही एक अर्द्धशतक सहित 73 रन बनाए थे और मैन ऑफ द सीरीज बने थे। 62 वर्षीय क्रिस ने इंग्लैंड के लिए 25 टेस्ट मैचों में 39.54 की औसत से 1661 और 34 वन-डे मैचों में 40.02 की औसत से 1361 रन बनाए हैं।
3 of 6
स्टुअर्ट ब्रॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले अंतिम बार 14 साल पहले (2006 में) किसी एक मैच में पिता और पुत्र की जोड़ी नजर आई थी। तब केन्या के हितेश खेले रहे थे उनके पिता सुभाष मोदी अंपायरिंग कर रहे थे। 2001 से 2006 के बीच चार बार ऐसा हुआ जब मोदी पिता-पुत्र की जोड़ी एक मैच में साथ थे। सुभाष तीन बार मैदानी और एक बार टीवी अंपायर के रूप में हितेश के मैच से जुड़े थे। इसी तरह 1994 में जिंबाब्वे के पॉल स्ट्रांग के पर्दापण मैच में उसके पिता रोनाल्ड स्ट्रांग टीवी अंपायर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट
पाक के लिए दो वन-डे खेलने वाले अजमत राणा के पदार्पण वन-डे (1978) में भाई शाकूर राणा मैदानी अंपायर और 1980 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलेक के दो टेस्ट मैचों उनके भाई चार्ल्स बन्नरमैन मैदानी अंपायर थे।
विज्ञापन
5 of 6
लाला अमरनाथ
- फोटो : self
पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाली पिता-पुत्र की जोड़ी
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है जब पिता के बाद पुत्र ने भी पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ा। एक रिकॉर्ड भारत के लाला अमरनाथ और उनके बेटे सुरेंद्र नाथ के नाम दर्ज है। यह भी संयोग ही है कि इसके बाद यह दोनों कोई शतक नहीं जड़ पाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।