फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले साल फिर VIVO ही हो सकता है IPL स्पॉन्सर, समझिए पूरा मामला

Fri, 07 Aug 2020 07:21 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 07 Aug 2020 07:21 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 1 year break on agreement with VIVO may be reinstated from next year
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और चीन के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव के बीच बृहस्पतिवार को चीनी मोबाइल फोन कंपनी विवो के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए टाइटल प्रायोजन करार निलंबित कर दिया। बीसीसीआई ने एक पंक्ति का वक्तव्य भेजा, जिसमें कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई और इसमें कहा गया कि विवो इस साल आईपीएल के साथ जुड़ा नहीं होगा।

IPL 2020 1 year break on agreement with VIVO may be reinstated from next year
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

जारी बयान के अनुसार, ‘बीसीसीआई और विवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 2020 में आईपीएल के लिए अपनी साझेदारी को निलंबित करने का फैसला किया है।’ जबकि विवो कंपनी ने कहा कि इस करार को विराम दिया गया है। इसके बयान के अनुसार, ‘बीसीसीआई और वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने आपसी रजामंदी से इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 सत्र के लिये अपनी भागीदारी को विराम देने का फैसला किया है।’

IPL 2020 1 year break on agreement with VIVO may be reinstated from next year
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए 2190 करोड़ रुपये (प्रत्येक वर्ष करीब 440 करोड़ रुपये) में आईपीएल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे। दोनों पक्ष एक योजना पर काम कर रहे हैं जिसमें विवो फिर से तीन साल के लिए संशोधित शर्तों पर 2021 से वापसी कर सकता है। हालांकि बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी का इस पर विचार कुछ अलग था।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 1 year break on agreement with VIVO may be reinstated from next year
आईपीएल - फोटो : IPL twitter

बीसीसीआई के एक अनुभवी अधिकारी ने कहा, ‘हम यहां कूटनीतिक तनाव की बात कर रहे हैं और आप उम्मीद कर रहे हो कि नवंबर में जब आईपीएल खत्म हो जाएगा और अगला आईपीएल अप्रैल 2021 में शुरू होगा तो चीन विरोधी भावना नहीं होगी? क्या हम गंभीर हैं? ’ पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिसंक झड़प के बाद देश में चीन के खिलाफ भावनायें चरम पर पहुंच गई। इसमें भारत के 20 सैनिकों की जान चली गई जबकि चीन ने भी सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हुई इस घटना से भारत में चीनी कंपनियों और उत्पादों के बहिष्कार की बातें होने लगी।

विज्ञापन
IPL 2020 1 year break on agreement with VIVO may be reinstated from next year
bcci
2022 : तक 2190 करोड़ रुपये का है पांच साल का करार

दोनों पक्षों ने इस सत्र के लिए आपसी रजामंदी से अलग होने की योजना बनाई। हालांकि इस करार के खत्म होने से फ्रेंचाइजी को भी नुकसान हो सकता है, क्योंकि उन्हें भी प्रायोजन करार से काफी बड़ा हिस्सा मिलता था। सालाना विवो प्रायोजन राशि का आधा हिस्सा आठ फ्रेंचाइजी में बराबर बराबर बांटा जाता है जो 27.5 करोड़ रुपये तक आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed