फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL in UAE: नए स्पॉन्सर्स की तैयारी शुरू, BCCI ने किया VIVO से करार तोड़ने का एलान

Fri, 07 Aug 2020 07:05 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 07 Aug 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
BCCI and Vivo suspend their partnership for IPL 2020
एमएस धोनी और विराट कोहली

यूएई में होने जा रहे आईपीएल के 13वें संस्करण में VIVO टाइटल स्पॉन्सर नहीं होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा 6 अगस्त को हो गई, हालांकि यह एलान महज औपचारिक ही था क्योंकि बीते कई दिन से आईपीएल और चीनी कंपनी के अलगाव की खबर मीडिया में आ चुकी थी। अब बीसीसीआई नए स्पॉन्सर्स के लिए बोलियां आमंत्रित करने की तैयारियां शुरू कर चुका है।

BCCI and Vivo suspend their partnership for IPL 2020
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, आईपीएल के मुख्य प्रायोजक से चीनी कंपनी वीवो के हटने को राष्ट्रभक्ति से भले जोड़कर देखा जा रहा हो, लेकिन इसके अंदर की कहानी बाजार से जुड़ी नजर आ रही है। बीसीसीआई इससे भली-भांति परिचित था। मगर बोर्ड इतने अहम मौके पर 440 करोड़ रुपये का मोटा प्रायोजक खोना नहीं चाहता था। बोर्ड को उम्मीद थी कि चीनी कंपनी मान जाएगी, लेकिन इससे पहले ही वीवो के हटने की बात बाहर निकल आई।

BCCI and Vivo suspend their partnership for IPL 2020
यूएई में आईपीएल - फोटो : मुंबई इंडियंस ट्विटर हैंडल

2 अगस्त को आयोजित आईपीएल संचालन परिषद की बैठक से पहले ही वीवो के इस साल आईपीएल से नहीं जुड़ने की मंशा के बारे में बीसीसीआई के कुछ आला अधिकारियों को पता था। अनुबंध में इससे बाहर निकलने का भी प्रावधान है, लेकिन यह सिर्फ बोर्ड और वीवो को ही मालूम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI and Vivo suspend their partnership for IPL 2020
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्र बताते हैं कि देश में चीन विरोधी माहौल और खराब होते बाजार के हालात के मद्देनजर ही वीवो ने बोर्ड अधिकारियों के समक्ष राशि को कम करने या फिर एक साल के लिए हटने की इच्छा जताई थी। आईपीएल के प्रायोजकों में कुछ अन्य कंपनियां ऐसी हैं जिनमें चीन की हिस्सेदारी है। उनसे दूर रहने की बात अब तक सामने नहीं आई है। अब बोर्ड नया प्रायोजक ढूंढने में जुट गया है। हालांकि उसकी सबसे बड़ी चिंता अब तक लीग के लिए गृह और विदेश मंत्रालय की मंजूरी सरकार से नहीं मिलना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed