सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: मिला करोड़ों साल पुराना रहस्यमयी जीव, समुद्री राक्षस के पेट में कई बच्चे देखकर वैज्ञानिक हैरान 

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 12 May 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
Children found in the stomach of 130 million year old sea monster everyone surprised to see fossils of dinosaur era
मिला करोड़ों साल पुराना समुद्री राक्षस - फोटो : iStock

Pregnant Ichthyosaur Fossil: कई चमत्कारिक और रहस्यमयी जीव-जंतुओं से समुद्र भरा पड़ा है। समुद्र में अनोखे जीव-जंतु और अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियां और अन्य चीजें पाई जाती हैं। समुद्र में हो रही तमाम गतिविधियों पर नजर रखने वाले जीवविज्ञानी आए दिन समुद्र में रहस्यजीव की खोज करते हैं। कई जीव पाए जाते हैं जिनको देखने के बाद वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। अब इस बीच एक ऐसे जीव का जीवाश्म मिला है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 



अमेरिकी में वैज्ञानिकों ने 13 करोड़ साल पुराने गर्भवती समुद्री जीव के जीवाश्म की खोज है। चिली में खोजे गए समुद्री जीव के पेट में कई बच्चे पाए गए हैं। इस जीव का नाम इचथ्योसॉर है जो डायनासोर के समय का एक सरीसृप है। यह सरीसृप उस समय समुद्र पर राज करता था। आइए जानते हैं इस समुद्री राक्षस के बारे में....

Trending Videos
Children found in the stomach of 130 million year old sea monster everyone surprised to see fossils of dinosaur era
मिला करोड़ों साल पुराना समुद्री राक्षस - फोटो : Pixabay

अमेरिका के चिली में पहली बार किसी इचथ्योसॉर का पूरी जीवाश्म पाया गया है। नचेस्टर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पेटागोनिया में टाइन्डल ग्लेशियर में इचथ्योसॉर के इस जीवाश्म की खोज की है। तैरने वाले यह सरीसृप डायनासोर के पहले से धरती पर पाए जाते थे। लेकिन करीब नौ करोड़ साल पहले यह धरती से खत्म हो गए। इनके विलुप्त होने की वजह बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Children found in the stomach of 130 million year old sea monster everyone surprised to see fossils of dinosaur era
मिला करोड़ों साल पुराना समुद्री राक्षस - फोटो : iStock

बेहद शक्तिशाली था इचथ्योसॉर 

सी ड्रैगन के नाम से मशहूर इचथ्योसॉर समुद्र में सबसे शक्तिशाली जीव थे। अमेरिका के चिली में मादा इचथ्योसॉर का जीवाश्म मिला है जिसके पेट में कई भ्रूण मौजूद हैं। रिसर्च टीम में शामिल जीवाश्म विज्ञानी डॉ डीन लोमैक्स का कहना है कि चरम वातावरण में इतने अच्छे से इचथ्योसॉर संरक्षित है जो हैरान करने वाला है। इस अस्थिर ग्लेशियर के अंदर मौजूद चीजें अक्सर बाहर आती रहती हैं। लेकिन इसके बावजूद इचथ्योसॉर के जीवाश्म के अंदर का हिस्सा काफी अच्छी स्थिति में है। 

Children found in the stomach of 130 million year old sea monster everyone surprised to see fossils of dinosaur era
मिला करोड़ों साल पुराना समुद्री राक्षस - फोटो : iStock

शोधकर्ताओं का कहना है कि चिली में इस स्थान पर इचथ्योसॉर के साथ कई व्यस्क, किशोर और नवजात बच्चों के पूरे जीवाश्म मिले हैं। इसके आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि इस इलाके में इचथ्योसॉर का 13 करोड़ साल पहले राज रहा होगा। वर्तमान समय में इचथ्योसॉर डॉल्फिन की तरह दिखते हैं। 

विज्ञापन
Children found in the stomach of 130 million year old sea monster everyone surprised to see fossils of dinosaur era
मिला करोड़ों साल पुराना समुद्री राक्षस - फोटो : iStock

इचथ्योसॉर के जीवाश्म की खोज इसी साल मार्च और अप्रैल में एक अभियान के दौरान हुई थी। यह ग्लेशियर ऐसे इलाके में है जहां तक जाने के लिए 10 घंटे तक पैदल चलना पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed