सब्सक्राइब करें

Viral Video : टारगेट पूरा न करने पर कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दी अजीब सजा

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 19 Jan 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
chinese company forced to punishment for employees to crawl on road for not completing targets
- फोटो : twitter SCMP News

आजकल लगभग हर कंपनी में कर्मचारी को टार्गेट बेसिस काम करना होता है। जिसकी अवधि कुछ दिन, महीने और साल में होती है। अगर कर्मचारी टार्गेट को समय पूरा नहीं करता है तो कंपनी उसकी सैलरी या फिर पदोन्नति रोक देती है। लेकिन चीन की एक कंपनी ने इन सबके विपरीत कर्मचारियों के साथ कुछ ऐसा किया है जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

Trending Videos
chinese company forced to punishment for employees to crawl on road for not completing targets
- फोटो : twitter SCMP News

दरअसल, चीन में एक अजीबोगरीब तरह की सजा का मामला सामने आया है। यहां अमानवीय बर्ताव करते हुए कंपनी ने टारगेट न पूरा कर पाने के चलते कर्मचारियों से जानवरों की तरह जमीन पर रेंग-रेंग कर घुटने के बल पर चलने का फरमान जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chinese company forced to punishment for employees to crawl on road for not completing targets
- फोटो : Twitter

बता दें कि कर्मचारियों को साल के अंत तक पूरा करने के लिए एक टारगेट दिया गया था। लेकिन वो इस टारगेट को पूरा नहीं कर पाए जिसके बाद उन्हें भारी ट्रैफिक वाली एक सड़क पर रेंग-रेंगकर चलने के लिए मजबूर किया गया। यही नहीं कंपनी ने ऐसा करते हुए महिला और पुरुष कर्मचारियों में कोई मतभेद नहीं किया।

chinese company forced to punishment for employees to crawl on road for not completing targets
- फोटो : Twitter

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। कंपनी के इस बर्ताव के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया भर की कंपनियां और लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
chinese company forced to punishment for employees to crawl on road for not completing targets
- फोटो : Social Media

वीडियो को SCMP ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। आप वीडियो में देख सकते है भीड़भाड़ वाले इलाके में कर्मचारियों को घुटने के बल चलाया जा रहा है। एक शख्स कंपनी का झंडा लेकर चल रहा है और पीछे कर्मचारी रेंग रहे हैं। सभी कर्मचारी सूट-बूट में हैं। वहीं राह चलते लोग यह नजारा देखते हुए जा रहे हैं।

 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed