सब्सक्राइब करें

कोहली के फैसले से नाखुश गांगुली, बोले- 'धोनी को इस नंबर पर करनी चाहिए बल्लेबाजी'

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly says MS Dhoni should bat at No.4 in ODI cricket
kohli dhoni ganguly

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी ने आलाचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया है। इस सीरीज में धोनी ने तीन अर्धशतक जड़े, जिसमें से दो बार नाबाद रहकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। धोनी का ऐसा प्रदर्शन देख विश्व कप 2019 में उनका टिकट पक्का माना जा रहा है।


 

Trending Videos
Sourav Ganguly says MS Dhoni should bat at No.4 in ODI cricket
ganguly and kohli

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि धोनी के लिए नंबर पांच ठीक है और टीम नंबर चार के लिए प्रयोग करती रहेगी। हालांकि पूर्व कप्तान सौरव गांगुली विराट कोहली के फैसले से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका मानना है कि धोनी को नंबर चार पर ही खेलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly says MS Dhoni should bat at No.4 in ODI cricket
एमएस धोनी

गांगुली ने कहा, 'धोनी को ऐसी फॉर्म में हमने काफी लंबे समय बाद देखा है। ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहला मुकाबला गंवाने के बावजूद भारत ने 2-1 से सीरीज जीती। हालांकि तीनों ही मैचौं में धोनी ने टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी कर जीत दिलाई। पहले मुकाबले में उन्हें गलत तरह से आउट देने के बाद भारत को हार का सामना करना पड़ा था।'
 

Sourav Ganguly says MS Dhoni should bat at No.4 in ODI cricket
केदार जाधव और एमएस धोनी

टीम कॉम्बिनेशन को लेकर गांगुली ने कहा, 'धोनी को नंबर चार पार खिलाना बेहतर होगा। जबकि उनकी जगह नंबर पांच पर केदार जाधव को  बल्लेबाजी करनी चाहिए। इससे टीम में अच्छा बैटिंग कॉम्बिनेशन बनेगा। ओपनर्स के बाद तीसरे पर कोहली, चौथे पर धोनी, पांचवें पर केदार और छठे पर कार्तिक को बल्लेबाजी करनी चाहिए।'

विज्ञापन
Sourav Ganguly says MS Dhoni should bat at No.4 in ODI cricket
karthik and dhoni

गांगुली ने कहा कि धोनी को नंबर चार पर बल्लेबाजी इसलिए भी करनी चाहिए क्योंकि उन्हें क्रीज पर सेट होने के लिए पर्याप्त समय मिलेगाछ। धोनी लंबी पारी बनाने में माहिर हैं और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ अच्छा तालमेल सेट कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed