जलवायु परविर्तन (Global Warming) ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ाकर रख दी है। धरती पर इसकी वजह से हलचल मची हुई है। कभी बेमौसम भारी बारिश, सूखा और तबाही मचाने वाली बाढ़ ने लोगों को परेशान किया है। वैज्ञानिकों ने कई चेतावनी दी है कि इसका हल निकालना होगा नहीं, तो धरती पर तबाही मचेगी। दुनियाभर के नेता समय-समय पर जलवायु परविर्तन को लेकर चर्चा करते हैं।
Global Warming: समुद्र में डूब जाएगा भारत का ये पड़ोसी देश! जानिए क्यों आ रही है तबाही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूब जाएगा मालदीव?
खूबसूरत द्वीपों के लिए मशहूर भारत का पड़ोसी देश मालदीव हिंद महासागर के बीचों बीच बसा है। दुनियाभर के लोगों का यह पसंदीदा पर्यटक स्थल है। दक्षिण एशियाई देश मालदीव के बीच बिला को पर्यटक खूब पसंद करते हैं। भारतीयों का भी यह पसंदीदा पर्यटक स्थल है। अब सवाल यह है कि क्या समुद्र के बढ़ते जलस्तर की वजह से मालदीव डूब जाएगा।
जलवायु परविर्तन की वजह से मंडरा रहा खतरा
मालदीव को हिंद महासागर का शान कहा जाता है। अब इस आइलैंड नेशन पर जलवायु परविर्तन का खतरा मंडराने लगा है। विश्व बैंक समेत कई संस्थाओं को डर सता रहा है कि समुद्र का पानी इस तरह बढ़ता रहा है, तो साल 2100 तक द्वीपों से बना मालदीव पूरी तरह पानी में डूब सकता है।
कहां जाएगी इतनी बड़ी जनसंख्या
भारत के इस पड़ोसी देश की जनसंख्या करीब 5 लाख है। अब सवाल यह भी है कि अगर सुमद्र के बढ़ते जलस्तर की वजह से मालदीव डूब जाता है, तो यहां के लोग कहां जाएंगे और इन लोगों को कहां बसाया जाएगा।