{"_id":"67dfee8976eaff4ad4046fc9","slug":"country-uses-knives-instead-of-hands-for-massage-know-about-ancient-origin-facts-in-hindi-2025-03-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: इस देश में हाथों से नहीं छुरे से होता है मसाज, जानिए कितना पुराना है इतिहास","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: इस देश में हाथों से नहीं छुरे से होता है मसाज, जानिए कितना पुराना है इतिहास
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 23 Mar 2025 04:50 PM IST
सार
Zara Hatke: ताइवान के मसाज पार्लरों में छुरे से बड़े पैमाने पर लोगों का मसाज किया जाता है। इसे 'डाउलियाओ' कहा जाता है। इसका चीनी शब्द में मतलब होता है, 'छुरे से मसाज' या 'नाइफ थेरेपी'। चीनी औषधि विज्ञान में इसका काफी चलन है।
विज्ञापन
1 of 5
इस देश में हाथों से नहीं छुरे से होता है मसाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ajab-Gajab: हम सभी छुरे का इस्तेमाल फल, सब्जी और अन्य वस्तुओं को काटने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि छुरे से मसाज भी होता है। यह आपको सुनने में थोड़ा अजीबोगरीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल, ताइवान के मसाज पार्लरों में छुरे से बड़े पैमाने पर लोगों का मसाज किया जाता है। इसे 'डाउलियाओ' कहा जाता है। इसका चीनी शब्द में मतलब होता है, 'छुरे से मसाज' या 'नाइफ थेरेपी'। चीनी औषधि विज्ञान में इसका काफी चलन है। वहां छुरे से मसाज का इतिहास करीब 2000 साल पुराना है। बताया जाता है कि बौद्ध भिक्षुओं ने इसकी शुरुआत की थी।
लगभग एक हजार साल पहले तांग वंश के शासन में यह थेरेपी जापान में भी खूब फली फूली। 1940 के दशक में चीन के गृह युद्ध के दौरान छुरे से मसाज की यह परंपरा ताइवान पहुंच गई। हालांकि, चीन और जापान में इस थेरेपी का चलन करीब खत्म हो गया है, लेकिन ताइवान में यह अभी भी खूब लोकप्रिय है।
2 of 5
इस देश में हाथों से नहीं छुरे से होता है मसाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
इस मसाज के फायदे
नाइफ मसाज का इस्तेमाल जख्म ठीक करने, नींद बेहतर करने और शरीर के पुराने दर्द को ठीक करने में भी किया जा रहा है। चीनी औषधि विज्ञान में जिस तरह एक्यूप्रेशर थेरेपी की जाती है, ठीक उसी तरह नाइफ थेरेपी में प्रेशर प्वाइंट को टारगेट किया जाता है। इन्हें क्यूआई-डोर्स कहा जाता है।
3 of 5
इस देश में हाथों से नहीं छुरे से होता है मसाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
राजधानी ताइपे में छूरे से मसाज करने वाले कई पार्लर हैं। इसमें थेरैपिस्ट दो चाकुओं को केमिकल से साफ करते हैं और फिर पूरे शरीर पर इससे मसाज करते हैं। मसाज के दौरान शरीर के प्रेशर प्वाइंट्स पर दबाव डालते हैं। यह चीन में इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक्वापंक्चर पद्धति जैसा है।
इस देश में हाथों से नहीं छुरे से होता है मसाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
नाइफ थेरेपी में कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरुरी होता है। मिसाल के लिए अगर मसाज करने वाला अच्छे मूड में नहीं है, तो उसे नाइफ नहीं दी जानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसे मसाज करने वाले की बुरी ऊर्जा मसाज लेने वाले पर बुरा प्रभाव डालेगी।
इस देश में हाथों से नहीं छुरे से होता है मसाज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
छुरे से मसाज करने वालों को हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करना चाहिए। इसके लिए उन सभी को शुद्ध शाकाहारी भोजन का सेवन करना पड़ता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के बौद्ध भिक्षुओं ने इसका प्रचार किया था। करीब एक हजार साल पहले तांग वंश ने इसे जापान में फैलाया। जापान और चीन में यह चलन करीब खत्म हो चुका है, लेकिन ताइवान में यह अभी भी चल रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।