फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौआ बना शख्स की जान का दुश्मन, घर से बाहर निकलते ही कर देता है हमला

Wed, 04 Sep 2019 02:47 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 04 Sep 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
Crows attacking a man for the last 3 years as revenge in shivpuri sumela village Madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपने किस्से-कहानियों में ये तो सुना होगा कि नाग की मौत का बदला नागिन हर कीमत पर लेती है और उस व्यक्ति का पीछा वो तब तक करती रहती है, जब तक कि वो अपना बदला पूरा नहीं कर लेती। लेकिन क्या कभी आपने किसी कौवे को ऐसा करते सुना है? नहीं ना, लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी के सुमेला गांव में पिछले तीन साल से कुछ ऐसा ही हो रहा है। 

Crows attacking a man for the last 3 years as revenge in shivpuri sumela village Madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, शिव केवट नाम के एक मजदूर पर एक कौआ पिछले तीन साल से हमला कर रहा है। वह जब भी घर से बाहर निकलता है, कौआ उस पर टूट पड़ता है। ऐसा उसके साथ पिछले तीन साल से हो रहा है। 

Crows attacking a man for the last 3 years as revenge in shivpuri sumela village Madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कभी-कभी तो सिर्फ एक कौआ शिव पर हमला करता है तो कभी-कभी उनका पूरा झुंड आ जाता है। वौ कौवे शिव के घर के बाहर इंतजार में बैठे रहते हैं कि कब वो घर से बाहर निकले और वो उस पर टूट पड़ें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Crows attacking a man for the last 3 years as revenge in shivpuri sumela village Madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शिव ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने एक कौवे के बच्चे को बचाने की कोशिश की थी। वो एक जाली में फंस गया था। हालांकि उनकी कोशिश नाकाम रही थी और कौवे का बच्चा उनके हाथ में ही मर गया था। इसके बाद से ही कौवे उनकी जान के दुश्मन बन गए, क्योंकि उन्हें लगता है कि शिव केवट ने ही उस कौवे के बच्चे को मारा है। 

विज्ञापन
Crows attacking a man for the last 3 years as revenge in shivpuri sumela village Madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कौवे कई बार शिव केवट को अपनी चोंच से मारकर घायल कर चुके हैं। उनके सिर और हाथों पर चोट के कई निशान हैं। हालांकि शिव का कहना है कि जब भी कौवे उनपर हमला करते हैं तो वो जवाबी कार्रवाई कभी नहीं करते हैं बल्कि वो अपने घर लौट कर आ जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed