फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Curious Facts: लाल नहीं, नीले रंग का होता है इस जीव का खून, तीन दिमाग के अलावा कई और चीजें बनाती हैं इसे खास

Mon, 11 Dec 2023 11:59 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 11 Dec 2023 11:59 AM IST
विज्ञापन
Curious Facts About Octopuses it have three hearts with blue blood
समुद्र की गहराई में मिली एक अनोखी दुनिया (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock

दुनियाभर में जीवों की लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं, इनमें से कुछ अपनी खास विशेषताओं के लिए काफी पसंदीदा रही हैं। कुछ जीव विशालकाय होते हैं, कुछ सैकड़ों साल तक जीते हैं और कुछ अपने रूप-रंग के लिए फेमस होते हैं। पर आज हम जिस जानवर के बारे में इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं, वह सच में काफी अद्भुत है। जहां सभी जीवों के खून का रंग लाल होता है, वहीं इसका खून नीले रंग का होता है।



जी हां, हम जिस जीव की बात कर रहे हैं, वह है-ऑक्टोपस। इसके बारे में तो आपने खूब सुना होगा, इसके छह बाहें और दो पैर होते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ऑक्टोपस के खून का रंग लाल न होकर नीला होता है।

सिर्फ खून का रंग ही नहीं, इस जीव की कई और भी बातें इसे काफी खास बनाती हैं, आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

Curious Facts About Octopuses it have three hearts with blue blood
ऑक्टोपस की जिंदगी - फोटो : istock

सैकड़ों साल तक रह सकते हैं जीवित

ऑक्टोपस बहुत लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे पुराना ज्ञात ऑक्टोपस जीवाश्म, लगभग 296 मिलियन वर्ष पहले कार्बोनिफेरस काल का है। कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आमतौर पर ये जीव 300 साल तक जीवित रह सकते हैं। लंबे समय तक जीवित रहने के अलावा भी कई और भी चीजें हैं जो इसे बहुत खास बनाती हैं।

Curious Facts About Octopuses it have three hearts with blue blood
ऑक्टोपस - फोटो : istock

तीन दिल और नौ दिमाग

ऑक्टोपस को जो चीजें सबसे खास और अन्य जानवरों से अलग बनाती हैं वो हैं, इसका दिल और दिमाग। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जीव के पास 3 दिल और 9 दिमाग होते हैं। इतना ही नहीं इन दिलों का काम भी अलग-अलग होता है।

एक दिल खून को पूरे शरीर तक पंप करता है जबकि दूसरा और तीसरा दिल ऑक्सीजन के संचार में सहायक होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Curious Facts About Octopuses it have three hearts with blue blood
ऑक्टोपस - फोटो : istock

नीले रंग के खून वाला जानवर

ऑक्टोपस को जो एक चीज और भी खास बनाती है वो है इसके खून का रंग। जहां हम सभी का खून लाल रंग को होता है वहीं इस जीव के खून का रंग नीला होता है। नेचर रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी खून की कोशिकाओं में हीमोसायनिन (प्रोटीन) होने की वजह से इनका रंग लाल नहीं बल्कि नीला होता है।

ऑक्टोपस को अगर अपने आसपास किसी खतरे का अहसास होता है तो वह कुछ ही सेकंड में अपना रंग भी बदल सकते हैं।

विज्ञापन
Curious Facts About Octopuses it have three hearts with blue blood
ऑक्टोपस - फोटो : Pixabay

कई देशों में ये रहा है पसंदीदा भोजन

ये जानवर वैसे तो अपने आप में काफी खास होते हैं पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई देशों में इसे बड़े चाव से खाया भी जाता है। पूर्वी एशिया, स्पेन, ग्रीस और अन्य देशों में ये एक पसंदीदा भोजन है। कोरियाई लोग सबसे ज्यादा ऑक्टोपस खाते हैं। हालांकि दुनियाभर के महासागरों में ऑक्टोपस के स्टॉक में कमी आने की भी रिपोर्ट हैं।

जापान में 1960 और 1980 के दशक के बीच ऑक्टोपस पकड़ने में 50 प्रतिशत की गिरावट आई। संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, हर साल दुनिया भर के विभिन्न देशों द्वारा लगभग 270,000 टन ऑक्टोपस का आयात किया जाता है।


---------------
स्रोत और संदर्भ
Curious Facts About Octopuses it have three hearts with blue blood

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed