{"_id":"657691f3d47d113a7603d23b","slug":"gambhir-vs-sreesanth-gautam-gambhir-first-reaction-on-sreesanth-controversy-called-fixer-or-not-see-reply-2023-12-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gambhir vs Sreesanth: श्रीसंत विवाद पर गंभीर की पहली प्रतिक्रिया; 'फिक्सर' बुलाया या नहीं? इस पर दिया यह जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Gambhir vs Sreesanth: श्रीसंत विवाद पर गंभीर की पहली प्रतिक्रिया; 'फिक्सर' बुलाया या नहीं? इस पर दिया यह जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 Dec 2023 10:07 AM IST
सार
गंभीर ने इस पूरे विषय पर पहले सोशल मीडिया पर एक छोटी सी प्रतिक्रिया दी थी और किसी का नाम लिए बिना कहा था कि जब लोग दुनिया में सुर्खियां बंटोरने की कोशिश करें तो आप सिर्फ मुस्कुराइए।
विज्ञापन
1 of 4
गंभीर और श्रीसंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के दो पूर्व क्रिकेटर्स गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच विवाद क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 के एलिमिनेटर मैच में आमने-सामने आए थे और मैच के दौरान ही एक-दूसरे से भिड़ गए थे। तब से सोशल मीडिया पर फैंस दो पक्ष में बंट गए हैं। श्रीसंत ने कई वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि गंभीर ने मैच के दौरान उन्हें 'फिक्सर' कहा था।
वहीं, गंभीर ने इस पूरे विषय पर पहले सोशल मीडिया पर एक छोटी सी प्रतिक्रिया दी थी और किसी का नाम लिए बिना कहा था कि जब लोग दुनिया में सुर्खियां बंटोरने की कोशिश करें तो आप सिर्फ मुस्कुराइए। हालांकि, जब गंभीर से विशेष रूप से इस मामले पर बोलने के लिए कहा गया, तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। श्रीसंत के कुछ गंभीर आरोपों के बीच भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अभी तक इस विवाद का अपना पक्ष साझा नहीं किया है।
2 of 4
श्रीसंत और गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में एक चैरिटी कार्यक्रम में श्रीसंत के साथ तीखी बहस के बारे में पूछे जाने पर गंभीर ने कहा, 'मेरे पास इस पर टिप्पणी करने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं यहां एक अच्छे काम के लिए आया हूं और इस बारे में बात नहीं करना चाहता।'
3 of 4
गंभीर और श्रीसंत के बीच लड़ाई
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीसंत उस मैच के बाद से लगातार गंभीर पर निशाना साधते रहे हैं। पहले तो उन्होंने एक वीडियो जारी कर गंभीर पर सिर्फ कुछ कहने का आरोप लगाया था। इसके बाद पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने अगले ही दिन एक सोशल मीडिया पोस्ट से गंभीर पर उन्हें 'फिक्सर' कहने का आरोप लगाया था और आलोचना की थी। गंभीर के पोस्ट के बाद श्रीसंत और बौखला गए थे। उन्होंने उसके कमेंट में लिखा, 'आपने एक खिलाड़ी और एक भाई की सीमाओं को पार कर लिया है। आप लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर भी हर क्रिकेटर के साथ विवादों में उलझे रहते हैं। आपके साथ क्या समस्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गंभीर और श्रीसंत
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीसंत ने लिखा- मैंने बस मुस्कुराया और देखा। आपने मुझे फिक्सर करार दिया? सच में? क्या आप सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हैं? आपके पास इस तरह से बोलने और जो चाहे कहने का कोई अधिकार नहीं है। आपने मौखिक रूप से अंपायरों को भी गाली दी और फिर भी आप मुस्कुराने की बात करते हैं? आप अहंकारी हैं। आपके मन में समर्थन करने वालों के लिए किसी भी तरह का कोई सम्मान नहीं है। कल तक मैं हमेशा आपके और आपके परिवार के लिए सम्मान रखता था। आपने अपमानजनक फिक्सर शब्द का इस्तेमाल सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि सात या आठ बार किया। लगातार मुझे उकसाने की कोशिश की। आप जानते हैं कि आपने जो कहा और किया वह गलत था। मुझे यकीन है कि भगवान भी आपको माफ नहीं करेंगे। भगवान सब कुछ देख रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।