Top News: अनुच्छेद-370 पर ‘सुप्रीम’ फैसला आज, MP में आज होगा मुख्यमंत्री के नाम का एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने को लेकर फैसला आज
जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के केंद्र सरकार के 2019 के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज यानी 11 दिसबंर को फैसला सुनाएगा। इस अनुच्छेद के जरिए जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था। पढ़ें पूरी खबर
MP में आज होगा मुख्यमंत्री पर फैसला
छत्तीसगढ़ के बाद अब सभी निगाहें मध्य प्रदेश और राजस्थान पर लगी हैं। मध्य प्रदेश में सोमवार, तो राजस्थान में मंगलवार को नए सीएम का पता चल जाएगा। एमपी के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम मनोहरलाल, ओबीसी मोर्चा के प्रमुख के लक्ष्मण और पार्टी सचिव आशा लाकड़ा के सोमवार को 11 बजे भोपाल पहुंचने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
विकसित भारत @2047 वॉयस ऑफ यूथ पोर्टल आज लॉन्च करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ‘विकसित भारत @2047: वॉयस ऑफ यूथ’ पोर्टल लॉन्च करेंगे। इस अवसर पर पीएम देशभर के राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
निज्जर की हत्या में 'सीक्रेट मेमो' को भारत ने किया खारिज
भारत-कनाडा तनाव के बीच हाल ही में सामने आई रिपोर्ट का विदेश मंत्रालय ने खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत ने सिख प्रवासी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उत्तरी अमेरिका में स्थित वाणिज्य दूतावासों को एक सीक्रेट मेमो भेजा था। भारत ने इसे फर्जी बताया है। पढ़ें पूरी खबर