फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Alligator: क्रिस्टल नीली आंखों वाले दुर्लभ मगरमच्छ का जन्म, अब इस प्रजाति के केवल आठ ही शेष

Sun, 10 Dec 2023 07:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 10 Dec 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
rare white alligator born at Florida park female leucistic alligator is one of the only eight in world
White alligator - फोटो : Social Media

दुनिया में वैसे तो जानवरों की लाखों प्रजातियां हैं, पर उनमें से कुछ काफी दुलर्भ हैं और खत्म होने की कगार पर हैं। मगरमच्छों की बात करें तो इसकी ल्यूसिस्टिक प्रजाति के अब कुछ ही मगरमच्छ शेष हैं, करीब आठ। हालांकि इस दिशा में एक अच्छी खबर सामने आ रही है। फ्लोरिडा स्थित लोकप्रिय वन्यजीव पार्क गार्टोरलैंड ऑरलैंडो में एक असाधारण दुर्लभ और सफेद मगरमच्छ ने जन्म लिया है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, मादा ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ पूरी दुनिया में केवल आठ ही बची हैं, जिसके कारण इस प्रजाति के विलुप्त होने का खतरा बना हुआ था।



गार्टोरलैंड ऑरलैंडो चिड़ियाघर की तरफ से सोशल मीडिया पर नवजात ल्यूसिस्टिक को लेकर खुशी जाहिर करते हुए इसे "दुर्लभ से परे" और "बिल्कुल असाधारण" बताया गया है।  विशेषज्ञों को उम्मीद है कि ये प्रजाति अब सुरक्षित रह सकती है।

rare white alligator born at Florida park female leucistic alligator is one of the only eight in world
white alligator - फोटो : Social Media

गुलाबी त्वचा और क्रिस्टल नीली आंखों वाला मगरमच्छ

गेटोरलैंड के अध्यक्ष और सीईओ मार्क मैकहुघ ने कहा, अंडे से जब गुलाबी त्वचा और क्रिस्टल नीली आंखों वाले मगरमच्छ के बच्चे का जन्म हुआ तो इसने लोगों का दिल जीत लिया है। 36 साल पहले लुइसियाना के दलदलों में ल्यूसिस्टिक मगरमच्छों के घोंसले की खोज के बाद पहली बार, हमारे पास किसी मगरमच्छ का जन्म हुआ है। 

rare white alligator born at Florida park female leucistic alligator is one of the only eight in world
white alligator - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर नवजात मगरमच्छ का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, अमेरिका में जन्मे 'दुर्लभ से भी परे' सफेद मगरमच्छ के बच्चे की अविश्वसनीय कहानी जरूर जाननी चाहिए। यह 49 सेमी का ल्यूसिस्टिक सरीसृप, दुनिया शेष बचे आठ में से एक है। 
 



एक शख्स ने बताया कि, ‘काजुन लोककथाओं के अनुसार भाग्यशाली लोगों को ही सफेद मगरमच्छ की क्रिस्टल नीली आंखों को देख पाने का सौभाग्य मिलता है। ये अत्यंत दुर्लभ सेफद ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ का बच्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
rare white alligator born at Florida park female leucistic alligator is one of the only eight in world
white alligator - फोटो : Social Media

49 सेमी लंबी मादा ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ

पार्क की ओर से साझा की गई जानकारियों के मुताबिक नवजात मादा ल्यूसिस्टिक मगरमच्छ का वजन 96 ग्राम है और वर्तमान में 49 सेमी लंबी है। सरीसृपों की दुनिया में ये अविश्वसनीय रूप से विशेष जानवर हैं और हम उनकी सुरक्षा को लेकर बहुत सावधान हैं। इतना ही नहीं पार्क की देखरेख करने वाले अधिकारियों ने नवजात शिशु के लिए नाम चुनने में मदद करने के लिए भी आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
rare white alligator born at Florida park female leucistic alligator is one of the only eight in world
white alligator - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर इस नवजात मगरमच्छ का वीडियो कुछ दिन पहले शेयर किया गया था, तब से, इसे 16,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। पोस्ट को लगभग 1,000 लाइक्स भी मिल चुके हैं। लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए तरह-तरह के कमेंट किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed