गूगल हम सभी की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, हमारे मन में कोई भी सवाल आता है, इससे हमें तुंरत संबंधित जानकारी उपलब्ध हो जाती है। ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर कोई भी जानकारी हासिल करनी हो, गूगल सबमें मददगार है। आप भी दिन में जरूर कई बार गूगल पर कुछ न कुछ सर्च करते होंगे। पर क्या आप जानते हैं कि गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च क्या किया जाता है? वो कौन से सवाल हैं जिसे अब तक सबसे ज्यादा सर्च किया गया है?
Google Search: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है ये सवाल, जानिए क्या हैं टॉप 10 सर्चिंग टॉपिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह महीने के डेटा का विश्लेषण
गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया जाता है, इसे जानने के लिए ग्लोबल सर्च वॉल्यूम के तहत पिछले 6 महीने का डेटा एकत्र किया गया। इसमें उन कीवर्ड्स पर ध्यान दिया गया जिससे संबंधित सवाल लोगों ने इस सर्चिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ढूंढे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कई सर्च तो काफी मजेदार थे जैसे- मैं अभी कहां हूं, पैनकेक कैसे बनाएं, हम जवान कब थे आदि।
ये कीवर्ड भी किए गए सर्च
सर्च आइटम्स में how to make money, how to lose belly fat, where is my phone और how to boil eggs जैसे टॉपिक्स भी काफी ट्रे़डिंग रहे। हालांकि जिस कीवर्ड को सबसे ज्यादा बार देखा गया वह था what is my ip यानी मेरा आईपी क्या है?
डेटा के अनुसार हर महीने 30 लाख से ज्यादा यूजर गूगल से ये सवाल करते हैं।
ये हैं टॉप 10 सर्च टॉपिक्स
मेरा आईपी क्या है?
3,350,000
कितने बजे हैं?
1,830,000
वोट करने के लिए पंजीकरण कैसे करें?
1,220,000
टाई कैसे बांधें?
673,000
क्या आप इसे चला सकते हैं?
550,000
ये कौन सा गाना है?
550,000
वजन कैसे कम करें?
550,000
एक कप में कितने औंस होते हैं?
450,000
मातृ दिवस कब है?
450,000
एक पाउंड में कितने औंस होते हैं?
450,000
आप एक दिन में कितनी बार गूगल का सहारा लेते हैं, क्या सर्च करते हैं? आपका पसंदीदा कीवर्ड क्या है? इसपर जरूर विचार कीजिएगा। साथ ही सोचिए एक दिन के लिए अगर गूगल पूरी तरह से ठप हो जाए तो इसकी आपके जीवन पर क्या असर होगा?