सब्सक्राइब करें

Viral: क्या होता है दूध और सोडा, क्या है भारत-पाकिस्तान का संबंध? धुरंधर 2 के बाद इंटरनेट पर वायरल हुआ ड्रिंक

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sun, 22 Mar 2026 03:51 PM IST
सार

Viral: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 की हर जगह चर्चा हो रही है। फिल्म का पी लो आलम दूध सोडा के डायलॉग को लोग इन दिनों खाने पीने की चीजों को बेचने के लिए भी खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Dhurandhar Dialogue Peelo Aalam Soda Into A Theatre Trend Unique Way To Sell During The Dhurandhar 2
धुरंधर 2 के बाद इंटरनेट पर वायरल हुआ ये ड्रिंक - फोटो : Instagram/एक्स

Viral: भारत में इन दिनों आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 हर जगह छाई हुई है। हर किसी के जुबान पर धुरंधर 2 के डायलॉग हैं। देशभर के कई सिनेमाघरों में लोग धुरंधर के दूध सोडा वाले स्टाइल को अपनाकर उसी अंदाज में खाने-पीने की चीजें बेच रहे हैं। देश के कई सिनेमाघरों मे दूध सोडा बेचने का एक नया और अनोखा तरीका दिखाई दिया है। इसके सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। 



दरअसल, धुरंधर के पहले भाग में एक स्ट्रीट वेंडर सीन में दूध-सोडा का जिक्र आता है। फिल्म के मध्य भाग में पाकिस्तान के कराची शहर के ल्यारी इलाके की कहानी है। यहां पर मोहम्मद आलम नाम का एक किरदार है, जिसे एक छोटी सी स्टॉल चलाता दिखाया गया है। 

इस सीन का डायलॉग और अंदाज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इस ड्रिंक की चर्चा शुरू हो गई है। फिल्म में गौरव गेरा का डायलॉग, डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा, पीलो पीलो आलम सोडा काफी मशहूर हो चुका है। इस फिल्म में गोरव गेरा ने मोहम्मद आलम का किरदार निभाया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)




धुरंधर 2 के रिलीज होने के बाद इसका असर थिएटर तक भी पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर बिहार के पूर्णिया के एक सिनेमा हॉल का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स दूध-सोडा बेच रहा है। खास बात यह है कि वो मोहम्मद आलम के स्टाइल में इसे सर्व कर रहा है। यह फिल्म के किरदार से पूरी तरह प्रेरित है। थिएटर के अंदर लगे इस स्टॉल और उसके अलग अंदाज के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे देखकर हैरान हैं और उत्सुक भी हैं। अब यह ट्रेंड वायरल हो गया है। 

 

Video: ऑटो में लड़की को जानबूझकर छू रहा था लड़का, वीडियो बनाकर कर दिया वायरल, लोग बोले- पुलिस करे गिरफ्तार

आखिर क्या होता है दूध-सोडा? 

दूध-सोडा एक पुराना स्ट्रीट बेवरेज है। यह कोई नया फ्यूजन ड्रिंक नहीं है। यह ठंडे दूध, नींबू-लाइम फ्लेवर्ड सोडा और चीनी एक अनूठा मिश्रण है। कई स्थानों पर इसे बनाने के लिए अलग-अलग फ्लेवर या सिरप का इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि यह हल्का और ताजगी देने वाला पेय है। 

Viral Video: अंतिम यात्रा में डीजे पर जमकर हुआ डांस, दिखा जश्न जैसा माहौल, वायरल हुआ वीडियो

क्या भारत और पाकिस्तान का संबंध? 

यह ड्रिंक मुख्य रूप से भारत और पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में लोकप्रिय है। इस लोग गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए पीते हैं। दोनों जगहों पर वर्षों से यह पिया जाता रहा है। खासतौर पर पंजाब, पुरानी दिल्ली और अमृतसर में गर्मियों की यह पसंदीदा पेय पदार्थ है। बताया जाता है कि दूध को ठंडा और झागदार बनाने के लिए सोडा मिलाते हैं। कुछ जगहों पर लाल रंग की कोला भी मिलाते हैं। इससे रंग और स्वाद अलग होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed