सब्सक्राइब करें

खिताबी सूखा खत्म करना चाहेगा सनराइजर्स: युवा जोश पर निर्भर हैदराबाद, स्टार खिलाड़ियों की फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 22 Mar 2026 10:58 AM IST
सार

आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट का खिताब जीते लंबा समय हो चला है। 2024 में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चूक गई थी। सनराइजर्स के पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं जो किसी भी पल मैच का रुख बदल सकते हैं। आइए जानते हैं टीम के बारे में सबकुछ। 

विज्ञापन
IPL 2026 SRH Squad Analysis: Full Team Players SWOT Breakdown and Strengths Weaknesses
आईपीएल 2026 - फोटो : IPL
पिछले कुछ सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद ने इतनी आक्रामक बल्लेबाजी की है कि उसके सामने हर स्कोर छोटा नजर आने लगा है। आईपीएल में कई बार 250+ रन बना चुकी सनराइजर्स की टीम इस बार आईपीएल में अपना खिताबी सूखा समाप्त करने उतरेगी। टीम के पास स्टार खिलाड़ियों का बड़ा पूल है, लेकिन नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति और कुछ खिलाड़ियों की फॉर्म ने उसके लिए चिंता बढ़ा दी है। सनराइजर्स टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ करेगी। आइए इससे पहले जानते हैं टीम की मजबूती और कमजोर कड़ी के बारे में...
Trending Videos
IPL 2026 SRH Squad Analysis: Full Team Players SWOT Breakdown and Strengths Weaknesses
अभिषेक शर्मा-ईशान किशन - फोटो : ANI
हैदराबाद का शीर्षक्रम दमदार
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना अंतिम खिताब 2016 में आरसीबी को हराकर जीता था। यह टीम पहले मैच में ही चाहेगी कि जीत से आगाज किया जाए, ताकि अंक तालिका में शुरुआत से ही मजबूती मिले। हैदराबाद में युवा खिलाड़ियों की भरमार है। झारखंड को सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में चैंपियन बनाने चाले ईशान किशन ने टी20 विश्व कप में 317 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था। पैट कमिंस की जगह उन्हें शुरुआती मैचों की कमान मिली है। टीम का शीर्षक्रम विस्फोटक बल्लेबाजों से भरा है, जो विरोधी टीम के मन में अलग ही डर पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026 SRH Squad Analysis: Full Team Players SWOT Breakdown and Strengths Weaknesses
ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
सनराइजर्स का मजबूत पक्ष
  • ओपनर अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बीते सत्रों में विस्फोटक पारियां खेलने की वजह से ही भारतीय टीम में जगह मिली। 
  • वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कमाल कर रहे हैं। अभिषेक पावरप्ले में ही मैच का रुख बदलकर रख देते हैं। 
  • इसके अलावा, ट्रेविस हेड और शुरुआती मैचों के लिए कप्तान बने ईशान किशन, दोनों ओपनिंग के साथ ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। 
  • ये तीनों खिलाड़ी जिस मैच में चल गए, उसी दिन स्कोर 200 के पार पहुंच सकता है। 
  • बल्लेबाजी ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन मध्यक्रम में मजबूती देते हैं। 
  • वहीं, तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल के सफल गेंदबाजों में से एक हैं।
IPL 2026 SRH Squad Analysis: Full Team Players SWOT Breakdown and Strengths Weaknesses
हेनरिक क्लासेन - फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद की कमजोरी 
टीम की कमजोरी उसकी ताकत अभिषेक शर्मा ही बन सकते है, जिन्हें स्पिनरों को खेलने में बीते कुछ समय से खासी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, कप्तान पैट कमिंस चोटिल हैं। कमिंस नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं और उनके नेतृत्व की क्षमता सभी देख चुके हैं। हैदराबाद को शुरुआती मैच में कमिंस की कमी खलेगी। वहीं, जैक एडवर्ड्स बाहर हो गए हैं। हेनरिक क्लासेन भी अच्छे रंग में नहीं हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। टीम में एक अच्छे स्पिनर की भी कमी है।
विज्ञापन
IPL 2026 SRH Squad Analysis: Full Team Players SWOT Breakdown and Strengths Weaknesses
पैट कमिंस - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, एस रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान किशन (स्टैंड इन कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, ओंकार तुकाराम तरमले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रायंस फुलेट्रा, शिवम मावी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed