{"_id":"6329cb1c79351f410b609eca","slug":"dinosaurs-were-in-decline-even-before-extinction-study-finds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dinosaur Extinction: विलुप्त होने से पहले ही खत्म होने लगे थे डायनासोर, स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Dinosaur Extinction: विलुप्त होने से पहले ही खत्म होने लगे थे डायनासोर, स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
Dinosaur Extinction: करोड़ों साल पहले धरती से डायनासोर का खात्मा हो गया था। इसकी कई वजहें बताई गईं और कई काल्पनिक कहानियां भी गढ़ने की कोशिश हुईं। सामान्य तौर पर माना जाता है कि 6.6 करोड़ साल पृथ्वी से उल्का पिंड के टकराने की वजह से डायनासोर विलुप्त हो गए थे। लेकिन अब एक नए अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह अध्ययन चीन में डायनासोर के अंडों के अवशेषों पर किया गया है।
इस स्टडी में बताया गया है कि डायनासोर धरती से खत्म होने से पहले ही विलुप्त होने की कगार पहुंच गए थे। इस स्टडी में यह भी पता चला है कि डायनासोर की प्रजातियां विविध नहीं थीं। शोधकर्ताओं ने अपने शोध में इस बारे में बताया गया है कि इसके पीछे की बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन और ज्वालामुखीय विस्फोट थे। इसकी वजह से धरती का इकोसिस्टम डायनासोर के रहने लायक नहीं बचा था। आइए जानते हैं कि इस नए अध्ययन के बारे में...
2 of 6
विलुप्त होने से पहले ही खत्म होने लगे थे डायनासोर
- फोटो : iStock
दुनिया से डायनासोर के खात्मे की वजह लाखों साल पहले क्रिटेशियस काल में धरती से टकराने वाले एक बड़े क्षुद्रग्रह को माना जाता है। इस पर व्यापक रूप से चर्चा हुई है कि क्या डायनासोर की संख्या बढ़ रही थी या वह खत्म होने से पहले ही विलुप्त होने के कगार पर थे। डायनासोर के अंतिम दिनों के अधिकांश वैज्ञानिक आंकड़े उत्तरी अमेरिका से मिलते हैं।
3 of 6
विलुप्त होने से पहले ही खत्म होने लगे थे डायनासोर
- फोटो : iStock
हालांकि कुछ प्रकाशित अध्ययनों से यह पता चलता है कि विलुप्त होने से पहले डायनासोर की आबादी अच्छी खासी बढ़ रही थी, लेकिन दूसरे कई शोधों में कहा गया है कि डायनासोर की संख्या में गिरावट हो रही थी। यह गिरावट उनके विलुप्त होने की वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विलुप्त होने से पहले ही खत्म होने लगे थे डायनासोर
- फोटो : iStock
चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के शोधकर्ताओं ने मध्य चीन के शनयांग बेसिन से मिले 1,000 से अधिक डायनासोर के अंडों के जीवाश्म और अंडों के छिलकों का अध्ययन किया। पीएनएएस पत्रिका में प्रकाशित स्टडी में बताया गया है कि 5,500 से अधिक भूगर्भीय नमूनों के विश्लेषण और कंप्यूटर मॉडलिंग से चट्टान की परतों की उम्र का पता लगाया गया। शोधकर्ताओं ने शनयांग बेसिन डेटा के आधार पर डायनासोर की प्रजातियों में गिरावट का पता लगाया है।
विज्ञापन
5 of 6
विलुप्त होने से पहले ही खत्म होने लगे थे डायनासोर
- फोटो : iStock
शोधकर्ताओं ने कहा है कि शनयांग बेसिन से मिले 1,000 डायनासोर के अंडे के जीवाश्म सिर्फ तीन अलग-अलग प्रजातियों के हैं। स्टडी में शोधकर्ताओं ने यह भी पता लगाया है कि दो डायनासोर के अंडे बिना दांत वाले डायनासोर की प्रजाति के हैं जिन्हें ओविराप्टर के तौर पर जाना जाता है, तो वहीं दूसरा अंडा पौधे खाने वाले हैड्रोसॉरिड समूह का है जिसे डक-बिल्ड डायनासोर भी कहा जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।