{"_id":"585b84a64f1c1b8e03e3aae4","slug":"doctors-use-fish-scales-to-treat-woman-s-burned-body-and-the-result-is-amazing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जली हुई लड़की को लगा दी मछली की चमड़ी, फिर हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जली हुई लड़की को लगा दी मछली की चमड़ी, फिर हुआ कुछ ऐसा
Thu, 22 Dec 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Dec 2016 05:25 PM IST
1 of 5
- फोटो : Wereblog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
36 साल की नॉर्थ ईस्ट रशिया में रहने वाली वेट्रेस मारिया इन्स कैन्डीडो बुरी तरह जल गई थीं। उनका हाथ, गला और चेहरा गैस कुकर के फटने से झुलस गया।
2 of 5
लेकिन उसके बाद उनके साथ जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला था। डॉक्टरों ने उनके घाव पर मरहम लगाने की जगह उनके झुलसे हुए हिस्से पर मछली की चमड़ी से ड्रेसिंग करने का फैसला किया। ये मेडिकल साइंस में अपने आप में ऐसा पहला प्रयोग था।
3 of 5
उनकी सर्जरी करने वाले डॉ एडमर मासिल का कहना है कि टिलापिया नाम की मछली की चमड़ी में कोलाजन का स्तर बहुत अच्छा होता है। इसमें नमी भी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। जिससे मछली की त्वचा को सूखने में लंबा समय लगता है। इससे घाव जल्दी भरता है और ये जली हुई त्वचा को जरूरी प्रोटीन भी मुहैया कराता है। ये इंफेक्शन के खतरे को भी काफी कम कर देता है।
विज्ञापन
4 of 5
मारिया से जब इस ट्रीटमेंट के बारे में बात की गई तो वो इसके लिए तैयार हो गईं। मारिया बताती हैं कि 'जलने के बाद मैं दर्द से बुरी तरह बेहाल थी और दर्द कम करने के लिए कुछ भी कर सकती थी'। वो बताती हैं कि इस ट्रीटमेंट से वो बहुत खुश हैं और अपनी तरह जले हुए पेशेंट्स को ये ट्रीटमेंट कराने की सलाह देती हैं।
5 of 5
लगभग 20 दिन के बाद फिर से उनकी ड्रेसिंग की गई। इस ट्रीटमेंट से उनकी स्किन में काफी सुधार है। देखिए दुनिया भर में वायरल हो रही ये वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।