फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: क्या है एलियन को लेकर अमेरिका का प्लान और एरिया 51 का रहस्य? ट्रंप ने दिए हर राज को खोलने के आदेश

Fri, 20 Feb 2026 02:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 02:55 PM IST
सार

Alien News: एलियन को लेकर बराक ओबामा के बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है। अब इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएफओ और एलियंस से जुड़े सरकारी दस्तावेजों की पहचान व जारी करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Donald Trump directs agencies to release files on UFOs, extraterrestrial life What is mystery area 51
क्या है एलियन को लेकर अमेरिका का प्लान और एरिया 51 का रहस्य? - फोटो : Adobe Stock

Alien News in Hindi: दुनिया में अक्सर एलियन की चर्चा होती है। हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दावा किया था कि एलियन का अस्तित्व है। इसके बाद से एलियन को लेकर बहस तेज हो गई है। अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएफओ और एलियंस से जुड़े सरकारी दस्तावेजों की पहचान व जारी करने का आदेश दिया है। आइए जानते हैं कि एलियन को लेकर अमेरिका का प्लान और एरिया 51 का रहस्य क्या है? 



बीते सप्ताह बराक ओबामा से एक पॉडकास्ट में एलियन के बारे में सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने जवाब दिया कि वे वास्तविक हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है। उन्हें किसी गुप्त स्थान पर नहीं रखा गया है और कोई ऐसी अंडरग्राउंड फैसिलिटी नहीं है। ओबामा के एलियंस के अस्तित्व को स्वीकार करने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इसके बाद ओबामा को अपना रुख स्पष्ट करना पड़ा। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मैं स्पीड राउंड की भावना का पालन करने की कोशिश कर रहा था। इसलिए मुझे स्पष्ट करने दीजिए। ब्रह्मांड इतना विशाल है कि वहां जीवन होने की संभावना काफी अधिक है। 
 

Donald Trump directs agencies to release files on UFOs, extraterrestrial life What is mystery area 51
क्या है एलियन को लेकर अमेरिका का प्लान और एरिया 51 का रहस्य? - फोटो : Adobe Stock

क्या सच में हैं एलियंस? 

क्या अमेरिकी सरकार ने नेवादा में स्थित अपने गुप्त एयर बेस एरिया 51 (Area 51) में एलियंस को छिपाकर रखे हैं और उन पर शोध किया जाता है? क्या धरती के अलावा भी जीवन है? क्या अमेरिका की सरकार को यह जानकारी है? क्या सच में यूएफओ होते हैं? यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जो पूरी दुनिया में बहस का विषय हैं। अमेरिका पर आरोप लगता है कि उसने एरिया 51 में एलियन को छिपाकर रखा हुआ है और वहां उन शोध किया जाता है। 

Donald Trump directs agencies to release files on UFOs, extraterrestrial life What is mystery area 51
क्या है एलियन को लेकर अमेरिका का प्लान और एरिया 51 का रहस्य? - फोटो : ANI

डोनाल्ड ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन्हीं सवालों का जवाब दुनिया के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने अपनी जांच एजेंसियों को यूएफओ और एलियंस से जुड़े सरकारी दस्तावेजों की पहचान करने और उन्हें जारी करने का आदेश दिए हैं। यह मांग कई अमेरिकी नागरिक दशकों से कर रहे थे। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा कि लोगों की रुचि को देखते हुए वह अमेरिका के रक्षा मंत्री और अन्य संबंधित विभागों व एजेंसियों को निर्देश दे रहे हैं कि एलियन और पृथ्वी से बाहर के जीवन, अज्ञात हवाई घटनाओं (UAP) और यूएफओ से जुड़े सरकारी दस्तावेजों को पहचान कर जारी किया जाए।

हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि गोपनीय दस्तावेज आम लोगों के लिए जारी किए जाएंगे या नहीं।  लेकिन उन्होंने कहा कि इन फाइलों में इन जटिल लेकिन बेहद दिलचस्प और महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी हर तरह की जानकारी होनी चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Donald Trump directs agencies to release files on UFOs, extraterrestrial life What is mystery area 51
क्या है एलियन को लेकर अमेरिका का प्लान और एरिया 51 का रहस्य? - फोटो : ANI

ट्रंप ने ओबामा पर लगाया गोपनीय जानकारी उजागर करने का आरोप

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हाल ही में एक वायरल पॉडकास्ट में पृथ्वी से बाहर जीवन के अस्तित्व को लेकर गोपनीय जानकारी उजागर की है। दरअसल, ओबामा ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि एलियंस असली हैं, लेकिन मैंने उन्हें नहीं देखा है और उन्हें एरिया 51 में नहीं रखा गया है। ओबामा ने यह भी कहा था कि एरिया 51 में कोई अंडरग्राउंड फैसिलिटी नहीं है। अगर कोई बहुत बड़ी साजिश हो और उसे अमेरिका के राष्ट्रपति से भी छिपा कर रखा गया हो, तो बात अलग है। 

Viral Video: किंग कोबरा को गले में लपेट शख्स कर रहा था स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
 

विज्ञापन
Donald Trump directs agencies to release files on UFOs, extraterrestrial life What is mystery area 51
क्या है एलियन को लेकर अमेरिका का प्लान और एरिया 51 का रहस्य? - फोटो : Adobe Stock

क्या है एरिया 51 का रहस्य?

एरिया 51 को लेकर कई तरह थ्योरी की चर्चा होती है। यह जगह अमेरिका के नेवादा में स्थित है। इसे दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह माना जाता है। कई लोगों ने दावा किया है कि अमेरिका ने यहां पर एलियंस को बंधक बनाकर रखा हुआ है और उन पर शोध करता है। यह दावा करने वाले लोगों में कई अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हैं। एरिया-51 का नाम दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में शुमार किया जाता है। एरिया-51 विषय पर कई लोकप्रिय डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन चुकी हैं। 

एरिया 51 बेहद ही सीक्रेट अमेरिका का एयर फोर्स बेस है, जो लंबे समय से अटकलों और साजिश की थ्योरी को जन्म देता रहा है। इससे लोग आशंका जताते हैं कि अमेरिकी सरकार एलियन टेक्नोलॉजी या बचे हुए हिस्सों को छिपा रही है।

Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद जल्द लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कब है ब्लड मून और क्या भारत में आएगा नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed