फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुद को कुत्ता समझता है ये शख्स, दोस्तों और रिश्तेदारों को देखकर लगता है भौंकने

Thu, 04 Apr 2019 09:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
England Man lives as a human pup even eating his meals from a dog bowl and barks at friends
काज जेम्स - फोटो : Kennedy News and Media

अब तक तो आपने इंसानों के प्रति कुत्तों की वफादारी के बारे में ही सुना होगा, लेकिन इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर में एक ऐसा शख्स है जो खुद को कुत्ता ही समझता है। वह कुत्तों की तरह ही बाउल में बिस्कुट खाता है और यहां तक कि वो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को देखकर भौंकने भी लगता है। 

England Man lives as a human pup even eating his meals from a dog bowl and barks at friends
काज जेम्स - फोटो : Kennedy News and Media

इस शख्स का नाम है काज जेम्स। 37 वर्षीय जेम्स खुद को कभी भी इंसान के तौर पर महसूस नहीं करते। उन्हें लगता है कि वो एक पालतू पपी (कुत्ते का बच्चा) हैं और बिल्कुल उसी की तरह वो रहते भी हैं। 

England Man lives as a human pup even eating his meals from a dog bowl and barks at friends
काज जेम्स - फोटो : Kennedy News and Media

जेम्स एक कुत्ते की तरह दिखें, इसके लिए उन्होंने विशेष तरह का सूट भी सिलवाया हुआ है, जिसकी कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये है। वो ग्रेटर मैनचेस्टर में एक स्टोर के मालिक हैं। ग्राहकों को वो अपने दांतों से ही सामान उठाकर देते हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन
England Man lives as a human pup even eating his meals from a dog bowl and barks at friends
काज जेम्स - फोटो : Kennedy News and Media

जेम्स का कहना है कि वह दूसरों से अलग हैं और समाज में उनका रहना मुश्किल है। वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा असली कुत्तों को देखकर भी भौंकते हैं ताकि कुत्तों को उनकी मौजूदगी का अहसास हो। 

विज्ञापन
England Man lives as a human pup even eating his meals from a dog bowl and barks at friends
काज जेम्स - फोटो : Kennedy News and Media

काज जेम्स एक किताब भी लिख चुके हैं, जिसका नाम है 'हाउ टू ट्रेन अ ह्यूमन पप' यानी 'इंसानी पपी को कैसे प्रशिक्षित करें'। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2005 में वह नॉर्कफॉक से ग्रेटर मैनचेस्ट में शिफ्ट हो गए थे, ताकि यहां वह एक पपी के रूप में खुलकर जीवन बिता सकें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed