{"_id":"5ec4e7213ad19930984ae8ed","slug":"ethiopian-suri-tribe-girls-stretch-mouth-using-lip-plates","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुंदर दिखने के लिए यहां की महिलाएं करती हैं अजीबोगरीब काम, तस्वीरें कर देंगी हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सुंदर दिखने के लिए यहां की महिलाएं करती हैं अजीबोगरीब काम, तस्वीरें कर देंगी हैरान
हम सभी लोगों की यह चाह होती है कि हम सुंदर दिखें। अपने सौंदर्य को बढ़ाने के लिए लोग खानपान से लेकर कई तरह के कॉस्मेटिक्स प्रोडक्टस का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो चेहरे को आकर्षक बनाने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक खास जनजाति की लड़कियों के बारे में बताएंगे, जिनके सुंदरता का पैमाना दुनिया से बिल्कुल हटके है।
2 of 5
सूरी जनजाति
- फोटो : सोशल मीडिया
इथियोपिया की सूरी जनजाति के लोग बहुत चौड़े होठों को सुंदरता की निशानी समझते हैं। ऐसे में जब इस समुदाय की लड़कियां बड़ी होती हैं, तो उनके मुंह से नीचे के दो दांत निकाल दिए जाते हैं। इसके बाद निचले होठों में लकड़ी या मिट्टी का करीब 16 इंच चौड़ा टुकड़ा फंसा दिया जाता है। लड़की के मुंह में जितना बड़ा टुकड़ा फंसा दिया जाता है, वो लड़की उतनी ही सुंदर मानी जाती है।
3 of 5
सूरी जनजाति
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, आपको यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग रही होगी, लेकिन इथियोपिया की सूरी जनजाति में बहुत बड़े होठ को सुंदरता की निशानी माना जाता है। सुरी जनजाति में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूरी जनजाति
- फोटो : सोशल मीडिया
लिप प्लेट का महत्व
लड़की के होठ में लगाया गया प्लेट का साइज जितना बड़ा होगा, उसके पिता को दहेज में उतनी ज्यादा गाय मिलेंगी। सूरी जनजातियों के परंपरा के अनुसार, शादी के दौरान लड़की के लिप डिस्क के साइज बड़ा होने पर ज्यादा दहेज मिलने की संभावना होती है। छोटी प्लेट वाली लड़की का पिता दहेज में करीब 40 गाय की मांग करता है और बड़ी प्लेट वाली लड़की का पिता करीब 60 गाय की मांग करता है।
विज्ञापन
5 of 5
सूरी जनजाति
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं सूरी
सूरी एक छोटी जनजाति है, जो इथियोपिया के दक्षिण-पश्चिम भाग में रहती है। यह जनजाति सूरमा के नाम से भी चर्चित है। इस जनजाति का मुख्य काम जानवर चराना है। सूरी जनजाति के लोग नीलो-साहारान भाषा बोलते हैं और इनका संबंध इथियोपिया की मुर्सी और मीन जनजाति से भी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।