{"_id":"61dc1cdf16e3fd124b49d2f8","slug":"five-people-killed-in-america-due-to-rabies-rabid-bats-cdc-issues-warning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: अमेरिका में चमगादड़ों की वजह से 5 लोगों की मौत, जारी की गई ये खतरनाक चेतावनी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: अमेरिका में चमगादड़ों की वजह से 5 लोगों की मौत, जारी की गई ये खतरनाक चेतावनी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमेरिका में चमगादड़ों की वजह से 5 लोगों की मौत
- फोटो : Pixabay
Link Copied
अमेरिका में कोरोना संकट के बीच अब चमगादड़ों की वजह से पांच लोगों की जान चली गई है। अमेरिका के प्रमुख चिकित्सा संस्थान सेंटर्स फॉर डिजीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। इन पांच लोगों की मौत बीते साल रैबीज (Rabies) की वजह से हुई थी। रैबीज की बीमारी अमेरिकी में समाप्त हो चुकी है। साल में करीब दो से तीन मामले सामने आते हैं, लेकिन किसी की मौत नहीं होती है। अब आपके दिमाग में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि रैबीज बीमारी तो कुत्ते के कांटने से होती है, तो इसका चमगादड़ से क्या संबंध है। आईए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
सीडीसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते साल पांच लोगों की रैबीज से मौतें हुई थीं जिनमें से तीन लोगों की मौत पांच हफ्तों में हो गई थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इससे पहले अमेरिका में दो साल तक रैबीज के एक भी मामले नहीं मिले थे। अमेरिका के प्रमुख चिकित्सा संस्थान के मुताबिक, बीते एक दशक में पहली बार बीते साल रैबीज से इतनी मौतें हुई थीं।
Trending Videos
2 of 5
अमेरिका में चमगादड़ों की वजह से 5 लोगों की मौत
- फोटो : Pixabay
पांच हफ्तों के अंदर जिन तीन लोगों की मौत हुई थी उनमें एक बच्चा भी शामिल था। मरने वाले सभी लोगों में चमगादड़ से संक्रमण पहुंचा था। 28 सितंबर से लेकर 3 नवंबर के बीच इन लोगों की मौत हुई थी। सीडीसी के मुताबिक, जिन तीन लोगों की मौत हुई थी उनमें संक्रमण के बाद या पहले लगाई गई वैक्सीन के बाद नजर वाले पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफाइलेक्सिस (PEP) के लक्षण भी देखने को नहीं मिले थे। इन मौतों के बाद सीडीसी ने अमेरिका में चेतावनी जारी की है। इसके अलावा जागरुकता के लिए सूचनाएं भी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अमेरिका में चमगादड़ों की वजह से 5 लोगों की मौत
- फोटो : Pixabay
कुत्तों के अलावा चमगादडों से भी रैबीज फैल सकता है। जिन चमगादडों से रैबीज फैलता है उन्हें रैबिड बैट्स (Rabid Bats) कहा जाता है। सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2007 से चमगादड़ों से फैलने वाले रैबीज के केस बेहद कम थे जबकि साल 2019 और 2020 में रैबीज के एक भी केस नहीं आए थे। लेकिन बीते साल रैबीज से 5 लोगों की मौत के बाद सीडीसी हैरत में पड़ गया है। सीडीसी ने कहा कि लोगों में इसको लेकर जानकारी नहीं होने की वजह से ऐसा हो रहा है।
4 of 5
अमेरिका में चमगादड़ों की वजह से 5 लोगों की मौत
- फोटो : Pixabay
नर्वस सिस्टम पर असर डालने वाले वायरस की वजह से रैबीज की बीमारी होती है। रैबिड जानवरों के काटने या खरोंच देने से रैबीज संक्रमण फैलता है। कुत्ते, लोमड़ियां, चमगादड़, रकून, स्कंक जैसे जानवरों की वजह से रैबीज फैलता है। अमेरिका में एक साल में 60 हजार लोगों को रैबीज की वैक्सीन दी जाती है जिससे लोग इस संक्रमण का शिकार न हो और न ही उनकी मौत हो।
विज्ञापन
5 of 5
अमेरिका में चमगादड़ों की वजह से 5 लोगों की मौत
- फोटो : Pixabay
अमेरिका में 70 प्रतिशत रैबीज संक्रमण के मामले चमगादड़ों की वजह से आते हैं। सीडीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों को चमगादड़ों के पास नहीं जाना चाहिए उनसे दूर रहना चाहिए। अगर कोई चमगादड़ दिखता है, तो तुरंत इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग या जानवर नियंत्रण सेंटर को दें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X