Viral Video: महिला ऑटो ड्राइवर ने अपनी सीट के ठीक बगल में लगवाई छोटी सी सीट, दिल छू लेगा वीडियो
Viral Video: वीडियो में एक महिला ऑटो ड्राइवर की जिंदगी के संघर्ष को दिखाया गया है, जिसे वो अपने काम के साथ-साथ निभाती है। ऑटो चलाने के साथ वो किस तरह अपनी बेटी की देखभाल भी करती है। बता दें की वीडियो को उनके आसपास से गुजरते किसी शख्स ने बनाया है।
विस्तार
Viral Video: आज के समय में महिला ऑटो ड्राइवर समाज में एक मिसाल हैं, जो रूढ़ियों को तोड़ आर्थिक स्वतंत्रता और परिवार के भरण-पोषण के लिए गाड़ी चलाकर अपनी आजीविका कमाती हैं। हर महिला ऑटो ड्राइवर की जिंदगी में एक संघर्ष की कहानी छुपी होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही महिला ऑटो ड्राइवर का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसकी जिंदगी के संघर्ष को दिखाया गया है, जिसे वो अपने काम के साथ-साथ निभाती है। ऑटो चलाने के साथ वो किस तरह अपनी बेटी की देखभाल भी करती है। बता दें की वीडियो को उनके आसपास से गुजरते किसी शख्स ने बना कर शेयर किया है।
Viral Video: सड़क पर स्टंट कर रहा था शख्स, भैंस ने दी जोरदार टक्कर, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग
During a busy day, an auto driver (a mother) stops her auto to feed her little daughter.
Love the way she secured her little one😍
Mother’s love can overcome all hurdles. pic.twitter.com/oBrgUXwsLo— Tathvam-asi (@tathvamasi6) March 5, 2026
बता दें कि इस महिला ऑटो ड्राइवर का नाम कोमल गायकवाड़ हैं। ये अपने संघर्षों की कहानी अपने इंस्टाग्राम पेज @komal_gaikwad_6763 पर वीडियो बनाकर दिखाती हैं। यहां उनकी बेटी और उनके और वीडियो भी हैं।
महिला ऑटो ड्राइवर की इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @tathvamasi6 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अपलोड होते ही वीडियो को कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है, तो वहीं इस वीडियो पर यूजर्स महिला ऑटो ड्राइवर की सराहना करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ये सबसे सुरक्षित ऑटो है। दूसरे यूजर ने लिखा, मां भगवान के बराबर होती है। तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा, ये एक दिन अपनी मां को प्राइवेट कार में घुमाएगी।
Viral Video: मुंडन करने आए नाई ने जीती जंग, नन्हे उस्ताद ने दिखा दिए दिन में तारे, देखें वीडियो
Viral Video: पत्नी को जगाने के लिए 70 साल के बुजुर्ग ने गाया गाना, वायरल वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
कमेंट
कमेंट X