हर दिन देश दुनिया से हैरान करने वाली खबरें सामने आती हैं। अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। इस खबर के बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल स्पेन की 19 साल की एक लड़की ने अपना डीएनए टेस्ट कराया। जब टेस्ट रिपोर्ट सामने आई, तो वह हैरत में पड़ गई। वह विश्वास नहीं कर पा रही थी कि यह रिपोर्ट उसी की है और आज तक धोखे में जी रही थी। बच्चों की अदला-बदली की इस खबर को पढ़कर हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाएगा।
अजब-गजब: लड़की को 35 करोड़ जुर्माना देगा अस्पताल, सालों बाद खुला ऐसा राज, जानकर उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानिए क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस लड़की ने नाम न जाहिर करते हुए अपने साथ घटी पूरी घटना के बारे में बताया है। लड़की की किसी बात को लेकर उसके माता-पिता से झगड़ा हो गया था। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि लड़की ने अपना डीएनए टेस्ट कराने का फैसला ले लिया, लेकिन रिपोर्ट देखकर लड़की के होश उड़ गए। उसे पता चला कि वह जिनके साथ इतने सालों से रह रही है वह उसके पिता नहीं है। इसके बाद उसने अपनी मां के सैंपल की भी जांच कराई, तो पता चला मां भी उसकी नहीं हैं।
अस्पताल में हुई जांच
स्पेन के नॉर्दर्न ला रिओजा के सैन मिलान डी रॉगरोने अस्पताल में लड़की का जन्म हुआ था। साल 2002 में पैदा हुई लड़की के घर का माहौल तनावपूर्ण था। लड़की को उसके नाना-नानी ने पाला-पोसा। डीएनए टेस्ट रिपोर्ट देखने के बाद लड़की ने अस्पताल से संपर्क किया जिसके बाद हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई।
अस्पताल देगा 35 करोड़ हर्जाना
रिकॉर्ड में पता चला कि एक ही दिन अस्पताल में दो लड़कियों का जन्म हुआ था। इस लड़की के जन्म के पांच घंटे पहले एक और लड़की पैदा हुई थी। दोनों बच्चियां कमजोर थीं जिसकी वजह से दोनों को इन्क्यूबेटर में रखा गया था। अस्पताल की लापरवाही की वजह से दोनों बच्चियों की अदला-बदला हो गई और वह दोनों दूसरे परिवार में चली गईं।
अब अस्पताल को इस गलती की वजह से लड़की को 35 करोड़ रुपये हर्जाना देना पड़ेगा।