गोवा एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आ रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके जींस पैंट से अधिकारियों को ऐसी चीज मिली है, जिसे देखते ही वो सन्न रह गए।
2 of 5
Demo pic
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला दुबई से भारत लौट रही थी और सोमवार को गोवा के दाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरी थी। इस दौरान कस्टम अधिकारियों को महिला का बर्ताव कुछ अजीब सा लगा, जिसके बाद जांच की गई तो हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई।
दरअसल, महिला ने 590 ग्राम सोने का पेस्ट बनाकर पॉलीथिन के पैकेट में करके अपनी दो जीन्स की वेस्टबैंड में छिपाकर रखा था। इस सोने की कीमत 18 लाख 8 हजार 840 रुपये बताई जा रही है। हालांकि इसे पकड़ पाना इतना आसान नहीं था।
4 of 5
Dabolim Airport Goa
- फोटो : Social media
महिला जब एयरपोर्ट पर उतरी तो कस्टम अधिकारियों को उसका बर्ताव सही नहीं लगा, जिसके बाद उन्हें महिला पर शक हुआ और उन्होंने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसकी चोरी पकड़ी गई।
5 of 5
Gold Smuggling
- फोटो : ANI
अभी तक महिला की पहचान सामने नहीं आई है, लेकिन कस्टम अधिकारियों ने उसके जीन्स और प्लास्टिक के पैकेट में रखे सोने की तस्वीरें जरूर जारी की हैं।