सब्सक्राइब करें

साल 2035 तक दुनियाभर से खत्म हो जाएगा सोना, इस कंपनी ने किया दावा

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 12 Oct 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
gold will end worldwide by 2035 claims by global company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सोने की चर्चा एक बार फिर जोरों पर है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के वजह से आई मंदी के बाद भी लोग गोल्ड बॉन्ड के तौर पर इस कीमती धातु की खरीदी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। लेकिन सोना की बढ़ती कीमतों के बीच लगातार ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या दुनिया की खदानों से सोना खत्म होने वाला है? क्या आपने कभी सोचा है कि अगर धरती पर सोना पूरी तरह से खत्म हो जाएगा तो फिर क्या होगा?

Trending Videos
gold will end worldwide by 2035 claims by global company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विशेषज्ञ पिछले काफी समय से सोना के खत्म होने की बात कर रहे हैं। इसे पीक गोल्ड कहते हैं, यानी वो अवस्था जब हम खदानों से लगभग पूरा का पूरा सोना निकाल चुके होंगे। कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक आज हम उस स्टेज पर पहुंच गए हैं और सोना घटते जा रहा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 में पूरी दुनिया से लगभग 3,531 टन सोना निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
gold will end worldwide by 2035 claims by global company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बीबीसी की एक रिपोर्ट में बात करते हुए वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के प्रवक्ता हन्नाह ब्रांड्सटीटर कहती हैं कि आने वाले सालों में सोना का खनन और भी कम हो सकता है। इसके साथ ही नए खदानों की खोज में कमी होगी, क्योंकि सोना कहीं न कहीं घट रहा है।

gold will end worldwide by 2035 claims by global company
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में कितना सोना बाकी है, इस बात का अनुमान खनन कंपनियां कई तरह से लगाती हैं। WGC के मुताबिक, फिलहाल जमीन के नीचे लगभग 54,000 टन सोना है, जिसका खनन होना बाकी है। लेकिन जमीन के नीचे दबा यह सोना अब तक निकाले जा चुके सोने का केवल 30 फीसदी ही है। बाकी सोना हमारे घरों या बैंकों तक जा चुका है।

विज्ञापन
gold will end worldwide by 2035 claims by global company
सोने का खदान - फोटो : Pixabay

साल 2035 तक खत्म हो जाएगा सोना
वैश्विक कंपनी गोल्डमैन सैश के मुताबिक साल 2035 में दुनिया का पूरा सोना खत्म हो जाएगा। सोना की सभी खदानें खाली हो चुकी होंगी। नए खदानों की खोज नहीं होने के कारण अभी से यह हाल दिखने लगा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed