नया साल (New Year 2022) शुरू हो चुका है। कोरोना महामारी की मार झेल रही दुनिया के सामने बड़ा सवाल है कि आने वाला साल 2022 कैसा होगा? फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus) ने दुनिया के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं जो हैरान करने वाली हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2022 ) की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित होती हैं।
Nostradamus Predictions 2022: नास्त्रेदमस ने की थीं ये डराने वाली भविष्यवाणियां, साल 2022 में मचेगी भयानक तबाही!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरती पर होगा उथल-पुथल
नास्त्रेदमस ने साल 2022 को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी में कई डरावनीं बातें कही हैं। उन्होंने कहा है कि इस साल धरती को बहुत ज्यादा नुकसान होगा। ऐस्टरॉइड की वजह से धरती पर तबाही मच सकती है। समुद्र में बड़ी चट्टानें गिरेंगी जिसकी वजह से भयानक लहरें उठेंगी जो धरती के चारों तरफ फैल जाएंगी। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि होने के चलते भारी नुकसान होगा।
बढ़ेगी मंहगाई
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। अमेरिकी डॉलर तेजी से नीचे गिरेगा। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता ने कहा है कि साल 2022 में लोग सोने, चांदी और बिटकॉइन को ही संपत्ति मानने लगेंगे। इनमें लोग अधिक पैसा निवेश करेंगे जो धरती पर तबाही लाएगा।
दुनिया में छा जाएगा अंधेरा
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में तबाही मचने के बाद शांति आएगी। इससे पहले दुनिया में 72 घंट के लिए अंधेरा छा जाएगा। उन्होंने कहा कि पतझड़ के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। कई देशों के बीच हो रही जंग एक प्राकृतिक घटना के बाद समाप्त हो जाएगी। दुनिया में तीन दिन तक अंधेरा रहेगा जिसके बाद आधुनिक जीवन खत्म हो जाएगा।
फ्रांस में भीषण तूफान
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि साल 2022 में फ्रांस में बड़ा संकट आएगा। इस देश में एक बड़ा तूफान आएगा जिसकी वजह से तबाही मचेगी। इस तूफान की वजह से दुनिया के कई इलाकों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2022 में बड़े स्तर पर भूखमरी पैदा होगी।