{"_id":"68f73ba33ba81c16b30ce41d","slug":"haunted-island-that-brings-misfortune-to-its-buyers-read-story-facts-in-hindi-2025-10-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mysterious Island: ऐसा रहस्यमयी आइलैंड, जिसे खरीदने वालों की ऐसी हो गई हालत, जानकर कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mysterious Island: ऐसा रहस्यमयी आइलैंड, जिसे खरीदने वालों की ऐसी हो गई हालत, जानकर कांप जाएगी रूह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 21 Oct 2025 01:22 PM IST
सार
Mysterious Island: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनका इतिहास बेहद डरावना है। इनमें कई बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन यहां पर जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है। आज हम आपको एक द्वीप के बारे में बताएंगे, जो बेहद रहस्यमयी है।
विज्ञापन
1 of 5
ऐसा रहस्यमयी आइलैंड, जिसे खरीदने वालों की ऐसी हो गई हालत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Mysterious Island: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनका इतिहास बेहद डरावना है। इनमें कई बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन यहां पर जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है। आज हम आपको एक द्वीप के बारे में बताएंगे, जो बेहद रहस्यमयी है। इसका नाम 'गायोला' है जिसे शापित द्वीप कहा जाता है। बताया जाता है कि इस द्वीप को खरीदने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है या फिर उनका परिवार पूरी तरह तबाह हो जाता है। आइए जानते हैं रहस्यमयी द्वीप की रोचक कहानी।
इटली के नेपल्स की खाड़ी में यह खूबसूरत और रहस्यमयी द्वीप स्थित है। इस द्वीप को खरीदे वाले व्यक्ति की दुनिया तबाह हो गई। आप इससे इसके भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं। यह आईलैंड इतना खूबसूरत है कि कोई भी इसको देखकर आकर्षित हो सकता है। इस खूबसूरत द्वीप को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं, लेकिन डर की वजह से लोग यहां से अंधेरा होने से पहले ही वापस लौट जाते हैं।
2 of 5
ऐसा रहस्यमयी आइलैंड, जिसे खरीदने वालों की ऐसी हो गई हालत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
'गायोला' द्वीप के शापित होने की वजह बेहद डरावनी है। गायोला द्वीप को खरीदने वाले की मौत हो जाती है या उनका कारोबार पूरी तरह से तबाह हो जाता है। लगातार इस तरह की घटनाएं होने की वजह से इस द्वीप को लोग शापित कहने लगे। इस द्वीप पर रात में जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है।
3 of 5
ऐसा रहस्यमयी आइलैंड, जिसे खरीदने वालों की ऐसी हो गई हालत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
17वीं शताब्दी के समय इस द्वीप पर कई रोमन कारखानें थे। बाद में इस द्वीप का इस्तेमाल नेपल्स की खाड़ी की सुरक्षा के लिए होने लगा था। 19वीं शताब्दी की शुरुआती दौर में इस द्वीप पर एक पुजारी रहता था, जो मछुआरों की मदद करता था। पुजारी को जादूगर भी कहा जाता था।
ऐसा रहस्यमयी आइलैंड, जिसे खरीदने वालों की ऐसी हो गई हालत(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
साल 1871 में मछली का कारोबार करने वाली एक कंपनी के मालिक लुइगी नेग्री ने इस द्वीप को खरीद लिया और यहां पर एक बंगला बनवाया। इसके बाद लुइगी नेग्री की कंपनी बर्बाद हो गई। 20वीं सदी में इस द्वीप का मालिकाना हक अलग-अलग लोगों के पास रहा। गायोला के मालिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद से इस द्वीप को शापित कहा जाने लगा।
ऐसा रहस्यमयी आइलैंड, जिसे खरीदने वालों की ऐसी हो गई हालत(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
बताया जाता है कि 1920 के दशक में द्वीप के एक मालिक हैंस ब्राउन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके शव को एक कालीन में लिपटा हुआ पाया गया था। इसके कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी की समुद्र में डूबकर मौत हो गई। ऐसे ही इस द्वीप के कई मालिकों की अलग-अलग वजहों से मौत हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।