Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Haunting Story of Varosha Ghost town Why Entire City in Cyprus Was Abandoned Know the Shocking Truth
{"_id":"6839926c8de66613ce03e3c1","slug":"haunting-story-of-varosha-ghost-town-why-entire-city-in-cyprus-was-abandoned-know-the-shocking-truth-2025-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ghost Town: इस सिटी को कहा जाता भूतिया शहर, 50 साल से पड़ा है वीरान, इस डर से रातोंरात घर छोड़कर भाग गए थे लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ghost Town: इस सिटी को कहा जाता भूतिया शहर, 50 साल से पड़ा है वीरान, इस डर से रातोंरात घर छोड़कर भाग गए थे लोग
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 30 May 2025 04:43 PM IST
सार
Ghost Town: दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी शहर हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी है। एक ऐसा ही साइप्रस देश का वरोशा शहर रहस्य है, जो कभी आबाद हुआ करता था, लेकिन अब यह शहर वीरान पड़ा है।
विज्ञापन
1 of 5
इस सिटी को कहा जाता भूतिया शहर, 50 साल से पड़ा है वीरान, इस डर से रातोंरात घर छोड़कर भाग गए थे लोग
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ghost Town: दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी शहर हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी है। एक ऐसा ही साइप्रस देश का वरोशा शहर रहस्य है, जो कभी आबाद हुआ करता था, लेकिन अब यह शहर वीरान पड़ा है। वरोशा शहर को दुनिया के सबसे बड़े घोस्ट टाउन (भूतों का शहर) के तौर पर भी जाना जाता है।
यहां पर ऊंची-ऊंची इमारतें तो बनी हुई हैं, लेकिन यहां पर रहता कोई नहीं है। इस शहर में मौजूद होटल, रेजिडेंशियल (आवासीय) इमारतों से लेकर बार और रेस्टोरेंट तक सब अब खंडहर में तब्दील होने की कगार पर हैं।
2 of 5
इस सिटी को कहा जाता भूतिया शहर, 50 साल से पड़ा है वीरान, इस डर से रातोंरात घर छोड़कर भाग गए थे लोग
- फोटो : Adobe Stock
फमागस्ता प्रांत के वरोशा में एक छोटे से हिस्से को छोड़कर अब यहां के ज्यादातर बीच हमेशा-हमेशा के लिए बंद कर दिए हैं। फेंसिंग में कैद इस शहर के अंदर घुसना तो दूर की बात है, बाहर से अगर किसी ने तस्वीर भी लेने की कोशिश की तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है।
3 of 5
इस सिटी को कहा जाता भूतिया शहर, 50 साल से पड़ा है वीरान, इस डर से रातोंरात घर छोड़कर भाग गए थे लोग
- फोटो : Adobe Stock
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 50 साल पहले इस शहर की आबादी करीब 40,000 थी, लेकिन साल 1974 में एक डर के कारण पूरा का पूरा शहर रातोंरात खाली हो गया था। इस शहर से सटे बाकी शहरों में दिन-रात रौनक रहती है, लेकिन यह बिल्कुल वीरान पड़ा है।
इस सिटी को कहा जाता भूतिया शहर, 50 साल से पड़ा है वीरान, इस डर से रातोंरात घर छोड़कर भाग गए थे लोग
- फोटो : Adobe Stock
दरअसल, जुलाई 1974 में तुर्की सेना ने साइप्रस पर ग्रीस राष्ट्रवादियों के तख्तापलट के विरोध में हमला कर दिया था, जिसके बाद नरसंहार के डर से पूरा का पूरा शहर एक ही रात में खाली हो गया और यहां रहने वाले लोगों ने आस-पास के शहरों में जाकर शरण ले ली।
इस सिटी को कहा जाता भूतिया शहर, 50 साल से पड़ा है वीरान, इस डर से रातोंरात घर छोड़कर भाग गए थे लोग
- फोटो : Adobe Stock
तुर्की के हमले की वजह से साइप्रस दो हिस्सों में बंट गया, जिसका नाम ग्रीस साइप्रस और तुर्की साइप्रस है। वरोशा शहर फिलहाल तुर्की सेना के कब्जे में है। यहां सिर्फ तुर्की की पेट्रोलिंग टीम ही आ सकती है। इसके अलावा यहां किसी को भी आने की इजाजत नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।