फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: एलिमिनेटर खेलकर कभी फाइनल में नहीं पहुंची मुंबई की टीम, क्या इस बार टूटेगा यह अनचाहा रिकॉर्ड? जानें

Fri, 30 May 2025 03:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 May 2025 03:59 PM IST
सार

2011, 2012, 2014 और 2023 में मुंबई की टीम ने तीसरे या फिर चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था और चारों बार एलिमिनेटर या फिर दूसरे क्वालिफायर से बाहर हो गई। क्या इस बार यह रिकॉर्ड टूट पाएगा? जानें...

विज्ञापन
IPL 2025: Mumbai Indians never reached final by playing eliminator, will this unwanted record be broken vs GT
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुल्लांपुर में होने वाले इस मुकाबले में दोनों ही टीमें एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी, क्योंकि आज के मैच में हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाएगी। वहीं, जीतने वाली टीम का मुकाबला एक जून को क्वालिफायर दो में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई की टीम पांच बार चैंपियन तो बनी है, लेकिन हमेशा यह टीम लीग राउंड के बाद शीर्ष या फिर दूसरे स्थान पर रहते हुए खिताब जीती है। कभी यह टीम लीग राउंड में तीसरे या फिर चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है। हालांकि, इस बार टीम के पास इस अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
IPL 2025: Mumbai Indians never reached final by playing eliminator, will this unwanted record be broken vs GT
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई की टीम का तीसरे-चौथे स्थान पर रहते हुए रिकॉर्ड
मुंबई की टीम कुल मिलाकर 11 बार प्लेऑफ में पहुंची है। 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब अपने नाम करने के अलावा यह टीम 2010, 2011, 2012, 2014, 2023 और इस साल प्लेऑफ में पहुंची है। पांच बार चैंपियन बनने के अलावा टीम 2010 में अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। 2010 में मुंबई की टीम उपविजेता रही थी। 2011, 2012, 2014 और 2023 में टीम ने तीसरे या फिर चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था और चारों बार एलिमिनेटर या फिर दूसरे क्वालिफायर से बाहर हो गई। अब हालांकि, मुंबई के पास इस अनचाहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका है।

मुंबई इंडियंस का आईपीएल में साल के मुताबिक प्रदर्शन
वर्ष प्रदर्शन लीग राउंड के बाद
अंक तालिका में स्थान
2008 लीग चरण 5वें
2009 लीग चरण 7वें
2010 उपविजेता पहले
2011 प्लेऑफ्स तीसरे
2012 प्लेऑफ्स तीसरे
2013 चैंपियन दूसरे
2014 प्लेऑफ्स चौथे
2015 चैंपियन दूसरे
2016 लीग चरण 5वें
2017 चैंपियन शीर्ष
2018 लीग चरण 5वें
2019 चैंपियन शीर्ष
2020 चैंपियन शीर्ष
2021 लीग चरण 5वें
2022 लीग चरण 10वें
2023 प्लेऑफ्स चौथे
2024 लीग चरण 10वें
2025 प्लेऑफ्स* चौथे
IPL 2025: Mumbai Indians never reached final by playing eliminator, will this unwanted record be broken vs GT
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस का भी कुछ ऐसा ही है हाल
वहीं, गुजरात के साथ भी कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड है। टीम जब भी फाइनल में पहुंची है तो शीर्ष स्थान पर रहकर ही। 2022 और 2023 दोनों साल टीम शीर्ष पर रही थी। हालांकि, पहली बार गुजरात की टीम को एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच अतीत को भूलकर एक नया रिकॉर्ड बनाने की होड़ होगी। हालांकि, गुजरात की टीम अपने पिछले दोनों मैच हारकर यहां पहुंची है, जबकि मुंबई को भी पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में हार मिली थी। गुजरात की गेंदबाजी पिछले दो मैचों में साधारण दिखी है। टीम के सबसे अनुभवी स्पिनर राशिद खान इस साल कुछ रंगत में नहीं दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Mumbai Indians never reached final by playing eliminator, will this unwanted record be broken vs GT
राशिद खान - फोटो : ANI
राशिद इस सीजन कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे
राशिद ने इस साल आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के खाए हैं। उन्होंने इसी के साथ एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। राशिद ने इस सीजन 31 छक्के खाए हैं। उन्होंने मोहम्मद सिराज के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने साल 2022 सीजन में 31 छक्के खाए थे। राशिद का यह आईपीएल सीजन अब तक का सबसे खराब रहा है। उन्होंने इस सीजन अपना सबसे खराब इकॉनमी रेट (9.5) और बॉलिंग औसत (53.7) दर्ज किया है। लेग स्पिनर ने CSK के खिलाफ पिछले मैच में इस सीजन चौथी बार 40+ रन दिए। क्या वह आज के अहम मुकाबले में वापसी कर पाएंगे? यह तो वक्त ही बताएगा।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी छक्के खाए साल
राशिद खान 31* 2025
मोहम्मद सिराज 31 2022
वानिंदु हसरंगा 30 2022
युजवेंद्र चहल 30 2024
नोट: * बता रहा है कि यह आंकड़ा अभी तक जारी है।
विज्ञापन
IPL 2025: Mumbai Indians never reached final by playing eliminator, will this unwanted record be broken vs GT
मुंबई बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई और गुजरात के आंकड़े
अब तक गुजरात और मुंबई की टीमें सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। गुजरात ने पांच मैच और मुंबई ने दो मैच जीते हैं। दोनों के बीच पिछला मुकाबला इसी महीने खेला गया था, जिसे गुजरात ने तीन विकेट से अपने नाम किया था। दोनों के बीच मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन के नाम है। उन्होंने सात पारियों में 50.71 की औसत से 355 रन बनाए हैं। वहीं, इसके बाद 283 रन के साथ सूर्यकुमार यादव और 170 रन के साथ साई सुदर्शन हैं। दोनों के बीच मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट राशिद के नाम है। उन्होंने 11 विकेट झटके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed