फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: वैज्ञानिकों ने खोजा 140000 साल पुराना शहर, इतिहास जानकर कांप जाएगी रूह

Fri, 30 May 2025 03:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 03:36 PM IST
सार

Indonesia Seafloor: दुनियाभर के रहस्यों को जानने के लिए लगातार शोध किए जा रहे हैं। अब इन बीच वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया के जावा द्वीप के पास समुद्र तल से 6 हजार से अधिक जीवश्म बाहर निकाले हैं। इनमें विलुप्त हो चुके मानव पूर्वज होमो इरेक्टस की हड्डियां मिली हैं।

विज्ञापन
Shocking Discovery Ancient City Found in Excavation, Archaeologists Reveal Hidden History
वैज्ञानिकों ने खोजा 140000 साल पुराना शहर, इतिहास जानकर कांप जाएगी रूह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

Indonesia Seafloor: दुनियाभर के रहस्यों को जानने के लिए लगातार शोध किए जा रहे हैं। अब इन बीच वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया के जावा द्वीप के पास समुद्र तल से 6 हजार से अधिक जीवश्म बाहर निकाले हैं। इनमें विलुप्त हो चुके मानव पूर्वज होमो इरेक्टस की हड्डियां मिली हैं। इस खोज से दक्षिण-पूर्व एशिया में होमो इरेक्टस की एक अनजान आबादी के बारे में पता चलता है। यह आबादी शायग आधुनिक मानव के साथ मिली-जुली थी। इंडोनेशियाई द्वीपसमूह के डूबे हिस्सों में पहली बार जीवाश्म मिले हैं।



करीब 1,40,000 साल पहले समुद्र का स्तर कम था, तो उस दौरान जावा जैसे द्वीप एशियाई मेनलैंड से जुड़े हुए थे। इस इलाके को सुंडालैंड कहा जाता था। यह विशाल मैदानों और नदियों से भरा हुआ था। नए जीवाश्मों से खुलासा हुआ है कि इन नदियों में मछलियां, कछुए, नदी शार्क, हिप्पो और अन्य समुद्री जीव थे। आइए जानते हैं कि इसकी पूरी कहानी...

 

Shocking Discovery Ancient City Found in Excavation, Archaeologists Reveal Hidden History
वैज्ञानिकों ने खोजा 140000 साल पुराना शहर, इतिहास जानकर कांप जाएगी रूह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

मैदानी इलाकों में हाथी, स्टेगोडन( हाथी की तरह जीव) और  भैंस जैसे बड़े जानवर रहते थे। इस उपजाऊ इलाके में होमो इरेक्टस शिकार करता था। विशेष तौर जावा और मादुरा द्वीप के बीच जिसे अब मादुरा स्ट्रेट के नाम से डूबे समुद्री क्षेत्र के तौर जाना जाता है। 
 

Shocking Discovery Ancient City Found in Excavation, Archaeologists Reveal Hidden History
वैज्ञानिकों ने खोजा 140000 साल पुराना शहर, इतिहास जानकर कांप जाएगी रूह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

वैज्ञानिकों को कुछ जीवाश्मों पर कट के निशान मिले हैं। इनसे पता चलता है कि मादुरा स्ट्रेट के होमिनिन (मनुष्य और उनके करीबी रिश्तेदार) कछुओं और बड़े जानवरों का शिकार करते थे, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में कछुओं के शिकार का सबसे पुराना सबूत है। जीवाश्मों से जानकारी मिली है कि ये होमिनिन गाय जैसे जानवरों को अपना शिकार बनाते थे। यह इंडोनेशिया के होमो इरेक्टस में आम बात नहीं थी। यह एशियाई मेनलैंड पर रहने वाले आधुनिक मानवों की रणनीति थी। इससे यह लगता है कि हो सकता है होमो इरेक्टस ने यह रणनीति दूसरी मानव प्रजातियों से सीखी हो।

Zara Hatke: फोन छूने पर जेल तो इन शब्दों का नहीं कर सकते ट्रांसलेशन, पाकिस्तान के अजीबोगरीब कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
Shocking Discovery Ancient City Found in Excavation, Archaeologists Reveal Hidden History
वैज्ञानिकों ने खोजा 140000 साल पुराना शहर, इतिहास जानकर कांप जाएगी रूह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

क्या है होमो इरेक्टस की कहानी? 

मानव की विकास यात्रा का होमो इरेक्टस बेहद अहम भाग है। यह प्रजाति 20 लाख साल पहले सामने आई और मानव जैसे शरीर की बनावट वाली पहली प्रजाति थी, जो अफ्रीका से निकलकर दक्षिण-पूर्व एशिया तक पहुंची। अन्य प्राचीन मानव जैसे डेनिसोवन्स और निएंडरथल भी इस इलाके में आए, लेकिन उनके बीच कितना मेल-जोल था इसकी जानकारी नहीं है। 

Viral Video: नदी में फंसी थी 2000 किलो की एसयूवी, हाथी ने पलभर में ऐसे निकाल दिया बाहर, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Shocking Discovery Ancient City Found in Excavation, Archaeologists Reveal Hidden History
वैज्ञानिकों ने खोजा 140000 साल पुराना शहर, इतिहास जानकर कांप जाएगी रूह (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जावा में होमो इरेक्टस 1,17,000 से 1,08,000 साल पहले तक जीवित रहा और फिर विलुप्त हो गया। हमारी प्रजाति होमो सेपियन्स करीब 77,000 साल पहले दक्षिण-पूर्व एशिया में पहुंची। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed