सब्सक्राइब करें

259 साल पुरानी हवेली ने किया 80 किलोमीटर का सफर, समुद्र में तैरकर पहुंची दूसरी जगह

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 30 Sep 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Historic brick mansion built in 1760 is moved 50 miles on a boat
एतिहासिक पुरानी हवेली - फोटो : Baltimore Sun

अमेरिका के मैरीलैंड में 3.62 लाख किलोग्राम की एक इमारत को बड़े से नाव पर लादकर समुद्र के रास्ते ईस्टन से क्वीन्सटाउन के डेकोर्सी कोव तक पहुंचाया गया। दरअसल, यह इमारत एक ऐतिहासिक हवेली है, जो 259 साल पुरानी है। इसे अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम से भी पहले यानी वर्ष 1760 में बनाया गया था। 

Trending Videos
Historic brick mansion built in 1760 is moved 50 miles on a boat
एतिहासिक पुरानी हवेली - फोटो : Baltimore Sun

'गैलोवे मैन्सन' नाम की इस हवेली को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने में करीब सात करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह तीन मंजिला हवेली क्रिश्चियन नीली नाम के शख्स की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Historic brick mansion built in 1760 is moved 50 miles on a boat
एतिहासिक पुरानी हवेली - फोटो : Baltimore Sun

क्रिश्चियन नीली के मुताबिक, इस पुरानी हवेली को शिफ्ट करने की तैयारी पिछले दो साल से चल रही थी, जिसे अब अंजाम दिया गया। शिफ्टिंग में कुल दो हफ्ते का समय लगा। पहले इसे 150 पहिए वाले रोबोटिक ट्रक से क्वींसटाउन बंदरगाह तक लाया गया, उसके बाद उसे एक मालवाहक नाव पर लादकर 80 किलोमीटर दूर ले जाया गया। 

Historic brick mansion built in 1760 is moved 50 miles on a boat
एतिहासिक पुरानी हवेली - फोटो : Baltimore Sun

क्रिश्चियन नीली ने बताया कि नए जगह पर नया घर बनाने में खर्च भी ज्यादा लगता और शायद वैसा घर भी नहीं बन पाता। इसलिए उन्होंने अपने पुराने और एतिहासिक हवेली को ही ले जाना बेहतर समझा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed