फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली के दिन इस गांव में दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाया जाता है, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Fri, 14 Mar 2025 01:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Mar 2025 01:15 PM IST
सार

Holi 2025: भारत में होली (Holi 2025) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश में रंगों का त्योहरा होली के अलग-अलग रंग देखे जाते हैं। अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरीकों से होली मनाई जाती है। देश के कई हिस्सों में बेहद अनोखे तरीके से होली मनाई जाती है।

विज्ञापन
Holi 2025 unique holi tradition in maharashtra where son in law sits on donkey know facts
होली के दिन इस गांव में दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाया जाता है - फोटो : Adobe Stock

Holi 2025: भारत में होली (Holi 2025) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश में रंगों का त्योहरा होली के अलग-अलग रंग देखे जाते हैं। अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरीकों से होली मनाई जाती है। देश के कई हिस्सों में बेहद अनोखे तरीके से होली मनाई जाती है। भारत के एक गांव में बेहद अजीबगरीब होली मनाई जाती है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए हम आपको इस अनोखी होली और जगह के बारे में बताते हैं...



महाराष्ट्र (Maharashtra) के बीड जिले के एक गांव में बेहद अनोखी तरीके से होली मनाई जाती है। इस गाव में होली (Holi) के दिन दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाया जाता है। इस परंपरा का पालन यहां के लोग सालों से करते आ रहे हैं। होली के दिन लोगों ने गांव के सबसे नए दामाद को गधे पर बैठाकर घुमाने की पंरपरा है। दामाद को उसकी पसंद के कपड़े पहनाए जाते हैं।
 

Holi 2025 unique holi tradition in maharashtra where son in law sits on donkey know facts
इस गांव में मनाई जाती है अजीबोगरीब होली - फोटो : Adobe Stock

सालों से हो रहा परंपरा का पालन

सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस गाव में अनोखी पंरपरा का पालन 90 साल से किया जा रहा है। गांव में होली के दिन लोग अपने सबसे नए दामाद को घर आने का निमंत्रण देते हैं। बीड की केज तहसील के विडा गांव में इस अनोखी पंरपरा का पालन किया जाता है। दामाद को गधे की सवारी करते हुए देखने के लिए आसपास और दूरदराज के लोग आते हैं। 

Holi 2025 unique holi tradition in maharashtra where son in law sits on donkey know facts
सालों से हो रहा परंपरा का पालन - फोटो : Adobe Stock

होली खेलने के लिए खोजा जाता है नया दामाद

बीड जिले के विडा गांव में होली से पहले सबसे नए दामाद की खोजी की जाती है जिसकी नई-नई शादी हुई हो। इस काम में तीन से चार दिन लग जाता है। यह अनोखी परंपरा का पालन गांव के दामाद के साथ किया जाता है। होली के दिन दामाद को गधे पर बैठाकर रंग लगाया जाता है और फिर सैर कराया जाता है। इसके अलावा लोग दामाद को गिफ्ट भी देते हैं। 

Dangerous Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, शौक में करते हैं इंसानों की हत्या, जवान होते ही काट देते हैं लड़कियों के होंठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 unique holi tradition in maharashtra where son in law sits on donkey know facts
होली खेलने के लिए खोजा जाता है नया दामाद - फोटो : Adobe Stock
क्यों करते हैं अनोखी परंपरा का पालन? 

कहा जाता है कि करीब 90 साल पहले बीड जिले के विडा येवता गांव में एक देशमुख परिवार रहता था। इस परिवार के दामाद ने होली के दिन रंग लगवाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसके ससुर ने रंग लगाने के लिए मनाया। इसके बाद उन्होंने फूलों से सजा एक गधा मंगवाया और उस पर दामाद को बैठाकर पूरे गांव में घूमाया। तब से ही यह परंपरा चली आ रही है।

Holi 2025: होली मनाने के अजब-गजब तरीके, कहीं पत्थर से, तो कहीं आग से खेली जाती है होली



 
विज्ञापन
Holi 2025 unique holi tradition in maharashtra where son in law sits on donkey know facts
क्यों करते हैं अनोखी परंपरा का पालन - फोटो : Adobe Stock

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आनंदराव देशमुख नाम के शख्स ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने दामाद के साथ सबसे पहले ऐसी अनोखी होली मनाई थी। बताया जाता है कई बार लोग दामाद को मजाक में गधा गिफ्ट में दे देते हैं और उस पर बैठाते हैं। इसके अलावा उनके पसंद के कपड़े भी दिए जाते हैं। हालांकि, इस साल किसी वजह से यह परंपरा नहीं निभाई जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed