Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
hong kong a sleeping bus People board this bus for sleeping but not traveling know the reason behind it
{"_id":"6180e9d663e6ba5ccb5cfb4c","slug":"hong-kong-a-sleeping-bus-people-board-this-bus-for-sleeping-but-not-traveling-know-the-reason-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: यात्रा के लिए नहीं बल्कि सोने के लिए इस बस में चढ़ते हैं लोग, पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: यात्रा के लिए नहीं बल्कि सोने के लिए इस बस में चढ़ते हैं लोग, पूरा मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सोने के लिए इस बस में चढ़ते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
Link Copied
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के चलते अक्सर लोगों की नींद नहीं पूरी हो पाती। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अपने घर के शोरगुल वाले माहौल या किसी अन्य कारणों से नींद नहीं आती, लेकिन वे लोग लंबी यात्राओं के दौरान कार, ट्रेन, बस, या फ्लाइट में आसानी से अपनी नींद पूरी कर लेते हैं। यात्रा करते समय नींद आना बड़ी ही कॉमन बात है। खासकर बस की यात्रा करते समय हवा के ठंडे झोके से अपने आप ही झपकी आने लगती हैं। ऐसे लोगों के लिए एक कंपनी ने अनोखी और नायाब सेवा शुरू की है। एक ट्रैवेल कंपनी ने उन लोगों के लिए बस सेवा शुरू की है जो ये शिकायत करते हैं कि उन्हें घर में नींद नहीं आती है। इस बस में उन्हें नींद पूरी करने की सुविधा दी जा रही है। आइये जानते हैं इस अनोखी सर्विस के बारे में...
Trending Videos
2 of 4
सोने के लिए इस बस में चढ़ते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
हॉन्ग कॉन्ग की एक बस टूर कंपनी ऊलू ट्रैवेल ने ये अनोखी शुरुआत की है, जिसमें यात्रा के दौरान नींद पूरी करने की सुविधा दी जा रही है। 5 घंटे की इस बस यात्रा के लिए यात्री यात्रियों को टिकट जरूर लेना पड़ेगा, लेकिन वे इसका उपयोग किसी गंतव्य तक पहुंचने के लिए नहीं बल्कि बस में सोने के लिए करेंगे। कंपनी की ये डबल डेकर बस शहर के 47 किलोमीटर का चक्कर 5 घंटे में लगाती है। इसके बाद यात्रियों को वहीं लाकर छोड़ती है, जहां से यात्रा की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सोने के लिए इस बस में चढ़ते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
कितना किराया है और क्या हैं सुविधाएं
इस बस का किराया आप कौन सी सर्विस चुनते हैं इसके अनुसार है। टिकट की कीमत डेक और सीटों की स्थिति के आधार पर तय की गई है। यात्रा करने के लिए टिकट की कीमतें 1,000 रुपये से 3,800 रुपये तक हैं। इस अनोखी बस में यात्री अच्छे से सो सकें, इसके लिए उन्हें आई मास्क और ईयर प्लग भी दिए जाते हैं।
4 of 4
सोने के लिए इस बस में चढ़ते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
लोगों को पसंद आ रहा है स्लीपिंग बस टूर
स्लीपिंग बस टूर की शुरुआत कुछ दिन पहले ही हुई है और इसे लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि इसके पहले टूर की सारी टिकटें कुछ ही देर में बिक गईं थीं। यात्रा शुरू होने से पहले ये बस एक होटल में रुकती है, जहां सभी यात्री भरपेट खाना खाते हैं, ताकि उन्हें रात को अच्छी नींद आ सके। इसके बाद बस धीमी गति से चलती रहती है। पांच घंटे की यात्रा के बाद, बस उसी स्थान पर रुकती है जहां से यात्रा शुरू हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।