सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सांपों की प्रजनन प्रक्रिया से जुड़े वो राज, जो कर देंगे आपको हैरान

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 12 Jul 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
how do snakes mate and give birth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेक्स दुनिया का सबसे पेचीदा मसला है। कुदरत ने इसमें इतने पेंच डाल दिए हैं कि इस बारे में जितना रिसर्च करो, उतना ही नयापन दिखता है। उतनी ही चौंकाने वाली बातें सामने आती हैं। हर जीव के साथ सेक्स का तरीका, नजरिया, मिथक बदलता जाता है। फिर वो चाहे इंसानों की बात हो, या सांपों की। जीजस रिवास अमेरिका की मेक्सिको हाईलैंड्स यूनिवर्सिटी में सांपों के विशेषज्ञ हैं। अंग्रेजी में ऐसे जानकारों को हर्पीटोलॉजिस्ट कहते हैं। जीजस को दक्षिण अमेरिका में पाए जाने वाले विशालकाय सांपों यानी अनाकोंडा की सेक्स लाइफ के बारे में अजीबोगरीब बात पता चली।



अनाकोंडा में मादा, सेक्स के बाद नर को खा जाती है। पहले वैज्ञानिक ये समझते थे कि सांपों में सेक्स के दौरान मर्द हावी रहते हैं। मादा सिर्फ नर सांप के इशारों पर नाचती है। मगर अनाकोंडा के बारे में इस जानकारी ने उन्हें चौंका दिया है। जीजस बताती हैं कि सांपों के मेटिंग के बारे में ये सबसे ताजा चौंकाने वाली जानकारी है।

Trending Videos
how do snakes mate and give birth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सेक्स में हावी रहती है मादा
दूसरी नस्ल के जानवरों में नर बड़े आकार के होते हैं। वो ताकतवर होते हैं। लेकिन सांपों के मामले में इसका उल्टा होता है। इसीलिए कई बार सेक्स के बाद मादा सांप, नर को निगल जाती है। अनाकोंडा में मादा, कई बार तो नर से पांच गुना तक बड़ी होती है। ये उसके नर को आसानी से निगल जाने में मददगार होता है।

छिपकलियों, परिंदों और स्तनधारी जानवरों में नर आम तौर पर मादा से बड़े आकार के होते हैं। इसकी कुदरती वजह ये है कि शरीर के मादा के मुकाबले बड़ा होने पर उन्हें यौन संबंध बनाने के लिए साथी तलाशने में सहूलियत होती है। लेकिन सांपों में नर के मादा से बड़े होने का फायदा नहीं। सेक्स के लिए दूसरे नर सांपों से मुकाबले में अक्सर नर सांप अपनी पूंछ से दूसरे को धकेलकर मादा सांप के जननांग तक पहुंच हासिल कर लेते हैं। इसके लिए उन्हें मादा से बहुत बड़ा होने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how do snakes mate and give birth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेक्स की ख्वाहिश मादा ही जाहिर करती है
मादा सांप का विशाल होना ज्यादा से ज्यादा अंडे देने और बच्चे पैदा करने में मददगार होता है। इसीलिए छोटे नर सांप, सेक्स के साथी के तौर पर विशाल मादा सांप तलाशते हैं। मगर, सवाल ये उठता है कि सांपों को तो ठीक से दिखाई नहीं देता, ऐसे में वो यौन संबंध के लिए बड़ी मादा को कैसे तलाशते हैं?

रिसर्च से पता चला है कि सांपों में सेक्स की ख्वाहिश जताने की पहल मादा करती है। जब मादा सांप सुप्तावस्था यानी सर्दियों या गर्मियों में हाइबरनेशन से बाहर आती है, तो वो केंचुल छोड़ती है। इसके बाद वो फेरोमॉन नाम के हॉर्मोन छोड़ती है। इसी की मदद से नर सांप उसकी तरफ खिंचे चले आते हैं। इन हॉर्मोन की मदद से नर सांप, मादा के आकार के बारे में भी पता लगा लेते हैं।

सांपों के ब्रीडिंग सीजन में मादा जितनी ही बड़ी होगी, उसके शरीर से उतने ही ज्यादा केमिकल रिलीज होंगे। इनका पीछा करते हुए नर सांप उन तक सेक्स करने पहुंचते हैं। ऐसा नहीं है कि नर सांप, छोटे आकार की मादा को लुभाने की कोशिश नहीं करते। मगर ऐसा होता बहुत कम है। और इस दौरान अगर कोई बड़े आकार की मादा आस-पास हुई, तो नर सांप झट से पाला बदल लेते हैं। सांपों के बारे में आम तौर पर माना जाता है कि नर सांप, एक साथ कई मादा से ताल्लुक बनाते हैं। मगर नए रिसर्च इसके उलट नतीजों के साथ सामने आए हैं।

how do snakes mate and give birth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

किसी खास मादा के पीछे पड़ जाते हैं अनाकोंडा
ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ वोल्वरहैंपटन के मार्क ओ'शिया ने पाया कि मलयेशिया में पाया जाने वाला पैराडाइज फ्लाइंग स्नेक इसके उलट बर्ताव करता है। यहां कई नर एक मादा का पीछा करते हैं। इसी से संबंधित सांपो की एक और नस्ल कील-बेलीड-व्हिपस्नेक में भी देखा गया है कि कई नर मिलकर एक मादा को लुभाने का मुकाबला करते हैं।

जमीनी स्तर पर सांपों के बीच 'ओर्जी' यानी एक साथ, एक जगह कई जोड़ों का सेक्स करना) बहुत ज्यादा होती देखी जाती है। जैसे अनाकोंडा में मादा कीचड़ में एक जगह ठहरकर बैठ जाती है। वहीं नर अनाकोंडा उसके इर्द-गिर्द मंडराने लगते हैं। उससे लिपटकर उसे रिझाने की कोशिश करते हैं। वैज्ञानिक कहते हैं कि कई बार तो ये प्रक्रिया महीने भर तक चलती है।

जीजस रिवास बताते हैं कि उन्होंने एक बार एक ग्रीन अनाकोंडा नर को एक मादा के पीछे हाथ धोकर पड़ते देखा था। जबकि आस-पास कई और मादा अनाकोंडा सेक्स थीं, जिनसे वो सेक्स कर सकता था। लेकिन वो एक ही मादा के पीछे पड़ा रहा और उसके साथ सेक्स करके ही माना। जीजस कहते हैं कि शायद ये उसकी सच्ची मुहब्बत थी।

विज्ञापन
how do snakes mate and give birth
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एक मादा के पीछे सौ-सौ नर सांप
कनाडा में पाए जाने वाले गार्टर स्नेक के बीच तो और भी भयंकर मुकाबला होता है। यहां तो एक मादा के पीछे सौ-सौ नर सांप पड़ जाते हैं। वो उसके इर्द-गिर्द लिपटे रहते हैं, कनाडा के मैनिटोबा के जंगलों में सांपो के मेटिंग सीजन में ये मंजर बेहद आम होता है। हालांकि सांपों की ये नस्ल अमेरिका के दूसरे हिस्सों में ऐसा नहीं करती। यानी इलाके के हिसाब से सांपों के सेक्स करने का बर्ताव बदल जाता है। जैसे कि न्यू मेक्सिको में पाए जाने वाले गार्टर स्नेक ऐसा नहीं करते।

सांपों के इस 'स्वयंवर' में मादा ही अपना सेक्स साथी चुनती है। मादा ही अपने यौन अंग से सेक्स की पूरी प्रक्रिया को कंट्रोल करती है। वो यौन संबंध का साथी चुनने के साथ-साथ ये भी तय करती है कि सेक्स की प्रक्रिया कितनी देर चलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed